झारखंड के प. सिंहभूम में हुई पुलिस और नक्सली में मुठभेड़, जवानों को भारी पड़ता देख राशन पानी छोड़ के भागे

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम  में एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के दस्ते के साथ पुलिस की बुधवार 7 सितंबर के दिन मुठभेड़ हो गई। जहां जवानों को भारी पड़ता देख जंगल की ओर भागे नक्सली। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उनका सामान जब्त कर लिया है।

Sanjay Chaturvedi | Published : Sep 7, 2022 11:28 AM IST

पश्चिमी सिंहभूम (झारखंड). झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के रेंगरा जंगल में एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के दस्ते के साथ बुधवार को पुलिस की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चली। हालांकि इस गोलीबारी में किसी के जान से मरने की या घायल होने की सूचना नहीं है। मुठभेड़ में खुद को कमजोर देख नक्सली दस्ता जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने जंगल में सर्च अभियान चलाया। सर्चिंग के दौरान पुलिस के जवानों ने नक्सलियों के बंकर ध्यवस्त कर दिए। इसके अलावे पुलिस को नक्सलियों के कई सामान भी मिले हैं। सभी सामानों को जब्त कर लिया गया है। बता दें कि पूरे राज्य में नक्सलियों के धड़ पकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। 

किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था मिसिर दा
एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक करोड़ का इनामी मिसिर बेसरा रेंगरा के जंगलों में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों की टीम बनाई गई। टीम ने जंगल में सर्च अभियान चलाया। सर्चिंग के दौरान नक्सलियों ने पुलिस के जवानों को देखते ही उनपर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस के जवानों ने भी गोलियां बरसाई। मुठभेड़ में खुद को कमजोर देख और पुलिस को अपने ऊपर भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की ओर भाग गए। 

Latest Videos

बीते दिनों कुचाई में दो को मार गिराया था
बता दें कि बीते दिनों सरायकेला-खरसावां के जंगलों में भी नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई थी। इसमें पुलिस के जवानों ने एक महिला नक्सली सहित दो नक्सली को मार गिराया था। उनके पास कई हथियार भी मिले थे। मुठभेड़ इनामी कुख्यात नक्सली अनल दा के दस्ते के साथ हुई थी।

लातेहार के बूढ़ा पहाड़ में बरामद किए थे बम 
झारखंड पुलिस लगातार नक्सलवाद के सफाए को लेकर सर्च अभियान चला रही है। एक दिन पहले झारखंड और छत्तिसढ़ के सीमा पर मौजूद बूढ़ापहाड़ पर भी नक्सलियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हु़ई थी। इसमें पुलिस ने नक्सलियों द्वारा बनाए गए बंकरों को ध्वस्त कर दिया। वहीं पुलिस को बड़ी नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाए गए 40 लैंड माइंस भी बरामद किए है।

यह भी पढ़े- सावधान: राजस्थान का ये शहर दुनिया में सबसे ज्यादा दूषित, यहां जाने से पहले पढ़ लीजिए यह रिपोर्ट

Share this article
click me!

Latest Videos

20 सबसे यंग चेहरे, जो हरियाणा चुनाव 2024 में बड़े-बड़ों को देंगे मात!
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर
जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट
आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज