
उज्जैन. जीवन में भोग विलास, ऐशो-आराम, सुख-समृद्धि देने वाला ग्रह है शुक्र। इसी शुक्र की मुद्रा या शुक्र का वलय यदि किसी व्यक्ति की हथेली में बना हुआ है तो उसे ठीक नहीं माना जाता है। ऐसे व्यक्ति के जीवन में कोई न कोई परेशानी बनी ही रहती है। आगे जानिए शुक्र मुद्रा का जीवन पर क्या प्रभाव होता है…
हथेली में जब कोई रेखा तर्जनी और मध्यमा अंगुली से निकलकर शनि और सूर्य पर्वतों को घेरती हुई अनामिका और कनिष्ठिका अंगुली के बीच समाप्त होती है तो इसे शुक्र मुद्रा या शुक्र वलय कहते हैं। जिनके हाथों में शुक्र मुद्रा होती है वे जीवनभर कमजोर और परेशान रहते हैं। वे स्नायु संबंधी रोगों से पीडि़त रहते हैं।
1. यदि शुक्र मुद्रा ज्यादा चौड़ी हो तो ऐसा व्यक्ति अपनी पैतृक संपत्ति को नष्ट कर देता है। ऐसा व्यक्ति पराई स्त्रियों पर नजर रखता है और इसी कारण इसे जीवन में कई बार बदनामी का सामना करना पड़ता है।
2. शुक्र मुद्रा की रेखा पतली और स्पष्ट हो तो ऐसा व्यक्ति समझदार एवं परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने वाला होता है। हालांकि इसे अच्छे कार्य के बदले हमेशा अपयश ही मिलता है।
3. यदि किसी के हाथ में एक से अधिक शुक्र मुद्रा हो तो वह व्यक्ति कई स्त्रियों के साथ शारीरिक संबंध बनाता है। यदि किसी स्त्री के हाथ में एक से अधिक शुक्र मुद्रा हो तो वह अनेक पुरुषों से संबंध बनाती है।
4. शुक्र मुद्रा से कोई रेखा निकलकर विवाह रेखा को काटती हो तो वैवाहिक सुख नहीं मिल पाता या मिलता भी है तो बहुत कम। कई मामलों में ऐसा व्यक्ति अविवाहित रहता है।
5. शुक्र मुद्रा से कोई रेखा निकलकर भाग्य रेखा को काटती हो तो व्यक्ति की किस्मत कभी उसका साथ नहीं देती। छोटे-छोटे सुखों को प्राप्त करने के लिए उसे कड़े संघर्ष करना पड़ते हैं।
6. यदि सूर्य रेखा बढ़कर शुक्र वलय को काटती हो तो वह व्यक्ति धूर्त किस्म का होता है। वह धन के लालच में स्त्रियों को धोखा देता है। ऐसा व्यक्ति पुरुषों को भी नहीं छोड़ता।
हस्त शास्त्र के बारे में ये भी पढ़ें
हथेली की रेखाओं में बने अंग्रेजी का ये खास अक्षर तो समझिए आप हैं किस्मत वाले
हथेली की रेखाएं बना सकती हैं आपको मालामाल, क्या आपके हाथों में बन रहे हैं ये योग
हस्तरेखा: आप विदेश जा पाएंगे या नहीं, जान सकते हैं हथेली की इन लकीरों से
हस्तरेखा: हथेली में क्रॉस का निशान बताता है किस वजह से हो सकती है आपकी मृत्यु
हथेली में जिस स्थान पर होता है मछली जैसा निशान उसी के अनुसार देता है शुभ फल
भविष्य में आने वाले संकट की सूचना देते हैं नाखून पर उभर आए काले निशान
जानिए हथेली पर सर्प का निशान किस स्थान पर हो तो उसका क्या फल मिलता है
शुभ और अशुभ दोनों तरह के फल देता है हथेली पर बना तारे का चिह्न, जानिए इससे जुड़ी खास बातें
हस्तरेखा: जानिए कब शुभ और कब अशुभ फल प्रदान करती है दोहरी भाग्य रेखा
हथेली में यहां होती है स्वास्थ्य रेखा, इससे जान सकते हैं आपको कौन-सी बीमारी हो सकती है
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।