एक ही राशि में 3 ग्रह होने से बढ़ सकती हैं परेशानियां, ऐसा होगा सूर्य के राशि बदलने का असर

16 नवंबर, मंगलवार से सूर्य तुला राशि से निकलकर वृश्चिक में प्रवेश कर चुका है। इस राशि में सूर्य 16 दिसंबर तक रहेगा। इस राशि परिवर्तन का असर देश-दुनिया और सभी राशियों पर पड़ेगा। ज्योतिर्विज्ञान में सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है।
 

Contributor Asianet | Published : Nov 17, 2021 4:34 PM IST

उज्जैन. सूर्य के शुभ असर से सेहत संबंधी परेशानी दूर होती है। आत्मविश्वास बढ़ता है। सरकारी काम पूरे होते हैं। जॉब और बिजनेस में तरक्की के साथ बड़े लोगों और अधिकारियों से मदद मिलती है। इसके अशुभ असर के कारण नौकरी और बिजनेस में रुकावटें आती हैं। नुकसान और बड़े लोगों से विवाद होता है। आंखों से संबंधित परेशानी और सिरदर्द रहता है। कामकाज में विवाद और तनाव की स्थितियां बनती हैं।

त्रिग्रही योग बढ़ाएगा परेशानियां
अब सूर्य अपनी नीच राशि से निकलकर मित्र राशि में आ गया है। साथ ही सूर्य पर शनि की वक्र दृष्टि भी अब नहीं रहेगी। अशुभ स्थितियों के खत्म होने पर अब सूर्य का शुभ फल बढ़ेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन के 4 दिन बाद बुध भी वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएगा। इस राशि में केतु पहले से ही मौजूद है। ऐसे में सूर्य-बुध के आ जाने से त्रिग्रही योग बनेगा। ग्रहों की इस स्थिति की वजह से देश में राजनीतिक और प्रशासनिक फैसलों से तनाव बढ़ सकता है। देश के कई हिस्सों में ठंड के साथ बारिश हो सकती है। बीमारियों का संक्रमण भी बढ़ने की आशंका है। बड़े पद पर बैठे लोगों में तनाव और डर बढ़ सकता है। पड़ोसी देशों से संबंध खराब हो सकते हैं।

राशियों पर असर
- पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के मुताबिक मंगल की राशि में सूर्य के आ जाने से मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ राशि वालों को किस्मत का साथ मिल सकता है। दुश्मनों पर जीत मिलने के योग बन बनेंगे। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। सोचे हुए बड़े काम भी हो सकते हैं।
- सूर्य के राशि बदलने पर कर्क, तुला, वृष, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इन 4 राशि वालों के काम तो पूरे होंगे, लेकिन मेहनत भी ज्यादा रहेगी। खर्चा और तनाव बढ़ सकता है। रोजमर्रा के कामों में विवाद के हालात बन सकते हैं।
- सूर्य के राशि परिवर्तन होने से मेष, सिंह वाले लोगों की जॉब और बिजनेस में मुश्किल समय हो सकता है। सूर्य के कारण विवाद और तनाव बढ़ सकता है। इन 5 राशि वालों को संभलकर रहना होगा। सूर्य के अशुभ प्रभाव से कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं।

Latest Videos

सूर्य और गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन के बारे में ये भी पढ़ें

सूर्य और गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन से बन रहे हैं विवाह व अन्य मांगलिक कार्यों के लिए शुभ योग

12 महीने में एक बार राशि बदलता है गुरु, इस बार 20 नवंबर को करेगा कुंभ राशि में प्रवेश

16 नवंबर को सूर्य करेगा वृश्चिक राशि में प्रवेश, किसे मिलेंगे शुभ फल और किसे अशुभ?

Share this article
click me!

Latest Videos

उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें
हजारों समर्थकों के सामने ईरानी नेता खामेनेई ने खाई कसम, कहा- अब इजरायल खत्म
पति है सामने तो भूलकर भी न करें ये 4 काम #Shorts
इन 8 जगहों पर अगर किया शर्म तो बर्बाद हो जाएगा जीवन!
जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा