जिन लोगों की हथेली में होते हैं ऐसे खास निशान, उन पर बनी रहती है देवी-देवताओं की कृपा

हस्तरेखा शास्त्र (palmistry) में हथेली की सभी रेखाओं के बारे में बताया गया है। इन रेखाओं का अध्ययन कर जीवन से जुड़ी हर छोटी-छोटी बातों के बारे में जाना जा सकता है। हाथों में बनी हुई आढ़ी तिरछी रेखाएं हमारे जीवन में होने वाली घटनाओं और आने वाले भविष्य से बहुत गहरा संबंध रखती हैं।

Asianet News Hindi | Published : Nov 7, 2021 7:59 AM IST

उज्जैन. हथेली में रेखाओं के साथ-साथ कईं तरह के चिह्न भी होते हैं। ये चिह्न हमारे बारे में बहुत कुछ बताते हैं। हस्तरेखा शास्त्र (palmistry) में इसी तरह के कुछ चिह्नों के बारे में बताया गया है। ये चिह्न बहुत ही कम लोगों के हाथों में बनते हैं जिन लोगों के हाथों में इन चिह्नों का निर्माण होता है, उन पर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। ऐसे लोगों के पास किसी तरह का कोई अभाव नहीं होता है और इन्हें अपने जीवन में हर प्रकार की सुख-सुविधा प्राप्त होती है। आगे जानिए हथेली पर बनने वाले खास निशानों के बारे में...

1. किसी व्यक्ति की हथेली में स्वास्तिक का चिह्न बनना उसके लिए सौभाग्य लेकर आता है। ऐसे बहुत कम लोग होते हैं जिनके हाथ में ये निशान बनता है। स्वास्तिक के चिह्न वाले लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। जिसके कारण इन्हें धन की कोई कमी नहीं रहती है।
2. त्रिशूल को भगवान शिव का चिह्न माना जाता है, जिन लोगों की हथेली में त्रिशूल का निशान बनता है ऐसे लोगों पर शिव जी की कृपा रहती है। जिस रेखा के ऊपर यह चिह्न बनता है। वह रेखा शुभ प्रभाव देने लगती है। अगर त्रिशूल का चिह्न मंगल पर्वत पर बने तो यह बहुत ही शुभ रहता है। इससे शिवयोग बनता है जिससे जातक को किसी प्रकार की धन की कमी नहीं रहती है।
3. हथेली में कमल का निशान बनना बहुत शुभफलदायी होता है। ऐसे लोगों पर विष्णु जी के साथ मां लक्ष्मी की कृपा भी रहती है। इनका भाग्य सदैव साथ देता है। ये लोग वाकपटुता में कुशल होते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता भी कमाल की होती है।
4. हथेली में मंदिर के चिह्न बनना इस बात की ओर संकेत करता है कि व्यक्ति को अपने जीवने में उच्च पद की प्राप्ति होगी। लेकिन ऐसे लोग धर्म और आध्यात्म की ओर ज्यादा रुचि दिखाते हैं जिसके कारण ये लोग सन्यासी जीवन की ओर भी जल्दी आकर्षित हो जाते हैं।
5. जिन लोगों की हथेली में खड्ग का चिह्न बनता है, वे स्वभाव से बहुत निर्भीक होते हैं क्योंकि खड्ग को देवी-देवताओं का अस्त्र माना गया है। इन लोगों पर देवी-देवताओं की विशेष कृपा होती है। ये अपने बल पर किसी भी मुसीबत का सामना कर लेते हैं और सफलता हासिल करके लोगों के समक्ष उदाहरण पेश करते हैं।

हस्त शास्त्र के बारे में ये भी पढ़ें

Latest Videos

हथेली की रेखाओं और चिह्नों से जानिए कब बनेगा और कैसा होगा आपका मकान?

हथेली की ये रेखाएं और निशान देते हैं सुख-समृद्धि और धन से जुड़े मामलों के संकेत

तलवों के निशान और रेखाएं भी बनाती हैं भाग्यशाली, बताती है कैसा होगा आपका भविष्य

जीवन रेखा को काटने वाली रेखाएं होती हैं दुर्भाग्य का कारण, ऐसे निशान भी बढ़ाते हैं बेड लक

हथेली में यहां होती है ब्रेसलेट लाइन, इस पर हो तिल, त्रिभुज जैसे शुभ चिह्न तो मिलता है किस्मत का साथ

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

सामने आई Bigg Boss 18 के घर की PHOTOS, देखें कोने-कोने की झलक
Haryana Exit Poll : हरियाणा में होगी BJP की विदाई? पिछड़ने के क्या हैं 5 प्रमुख कारण
PM Modi Samman Niddhi 18th Kist: आ सकती है किसान सम्मान निधि की अटकी किस्त, तुरंत कर लें ये काम
'जनता देगी जवाब, ये कहेंगे EVM है खराब' नायब सैनी ने किया बड़ा दावा । Haryana Election
Haryana Elections: हरियाणा के सीएम की रेस में कौन आगे? चर्चाओं में ये 5 नाम