16 दिसंबर तक 3 बड़े ग्रह बदलेंगे राशि, मौसम में होगा बदलाव, अर्थव्यवस्था में हो सकता है सुधार

साल 2021 के अंतिम महीने दिसंबर में लगातार एक के बाद ग्रहों के परिवर्तन से कई शुभ-अशुभ योग बनेंगे, जिनका असर देश-दुनिया पर भी देखने को मिलेगा। दिसंबर के पहले सप्ताह में मंगल राशि परिवर्तन कर चुका है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 7, 2021 6:01 AM IST

उज्जैन. पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, मंगल अपनी ही राशि में सूर्य, केतु और बुध के साथ है। इन ग्रहों पर राहु की दृष्टि पड़ने से अशुभ फल मिलेगा। शुक्र ग्रह राशि बदलकर अपने मित्र शनि के साथ उसी की राशि में रहेगा। ये स्थिति शुभ रहेगी। 16 दिसंबर से धनु राशि में बुधादित्य योग बनेगा। ये योग देश के लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। और भी कई विशेष योग इन ग्रहों के परिवर्तन के कारण देखने को मिलेंगे। सभी 12 राशि के लोगों पर इसका असर दिखाई देगा।

बदलेगा मौसम, प्राकृतिक आपदाओं की आंशका भी
डॉ. मिश्र के मुताबिक इस महीने के राशि परिवर्तन के कारण कई जगहों पर अचानक मौसम बदलेगा। जिसके कारण कुछ जगहों पर बर्फबारी हो सकती है। लोग परेशान रहेंगे। अनाज और खाने की चीजों की कीमतों में पहले गिरावट फिर तेजी आएगी। सेना उग्रवादियों को नियंत्रित करने के लिए अपनी विशेष मुहिम चलाएगी। जिसमें सफलता भी मिलेगी। लेखक, पत्रकार और शिक्षक वर्ग और फ्रीलांसिग काम करने वालों के लिए अच्छा समय रहेगा। विस्फोटक सामग्री या बिजली शॉर्ट सर्किट से प्राकृतिक आपदा की आंशका है। देश में दुर्घटनाएं बढ़ने की भी आंशका है।

आगजनी और दुर्घटनाएं बढ़ने का अंदेशा
सूर्य के प्रभाव से मौसम के साथ ही कई जगहों पर बड़े प्रशासनिक बदलाव हो सकते हैं। बुध और शुक्र के कारण देश की अर्थव्यवस्था में सुधार हो सकता है। हालांकि महंगाई बढ़ेगी और जनता असंतुष्ट रहेगी। मंगल ग्रह अपनी ही राशि में सूर्य और केतु के साथ रहेगा। जिससे कई जगहों पर हिंसा और अगजनी होने का अंदेशा है। मंगल के कारण सेना और पुलिस विभाग से जुड़े बड़े फैसले और घटनाएं होंगी। लेकिन देश में कुछ जगहों पर भूकंप और प्राकृतिक आपदाओं की भी आशंका है।

कब कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि
सूर्य-
ये ग्रह 16 दिसंबर को वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के इस राशि में आते ही खर मास शुरू हो जाएगा। जिससे मांगलिक काम रूक जाएंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन करने से कर्क, तुला, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय शुरू होगा। इनके अलावा मेष, वृष, मिथुन, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु और मकर राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा।
बुध- ये ग्रह 10 दिसंबर को वृश्चिक से निकल कर धनु राशि में प्रवेश कर रहा है। बुध की चाल में बदलाव होने से वृष, कर्क, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि वालों पर शुभ असर रहेगा। वहीं, मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, तुला, धनु और मकर राशियों को संभलकर रहना होगा।
शुक्र- ये ग्रह 8 दिसंबर को धनु से मकर राशि में प्रवेश करेगा। जिससे मित्र ग्रह शनि के साथ इसकी युति बनेगी। शुक्र ग्रह का प्रभाव इनकम, खर्चा, शारीरिक सुख-सुविधाएं, शौक और भोग-विलास पर होता है। ये परिवर्तन मेष, कर्क और सिंह के राशि के लिए शुभ रहेगा। इनके अलावा वृष, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को इस ग्रह का शुभ फल नहीं मिल पाएगा।

 

ज्योतिष की ये खबरें भी पढ़ें...

जन्म कुंडली के ये खास योग बनाते हैं बड़ा खिलाड़ी, दिलाते हैं नेम, फेम और पैसा


जिन लोगों की कुंडली में होते हैं ये अशुभ योग, उन्हें जीवन भर करना पड़ता है गरीबी का सामना

किस ग्रह दशाओं और योग में मिलती है नौकरी, बिजनेस या राजनीति में सफलता, जानिए खास बातें

Latest Videos

ये हैं जन्म कुंडली के वो 11 योग जो आपको बनाते हैं धनवान, देते हैं हर सुख-सुविधा

ग्रहों की दृष्टि का भी पड़ता है हमारे जीवन पर शुभ-अशुभ प्रभाव, जानिए कैसे होता है असर

Share this article
click me!

Latest Videos

New York में Hanumankind, आदित्य गढ़वी और देवी श्री की जोरदार Performance, PM Modi ने लगाया गले
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
RSS और BJP की चुप्पी! संजय सिंह ने फिर से दोहराए Arvind Kejriwal के पूछे 5 सवाल
CM बनते ही दूसरी कुर्सी पर बैठी Atishi , आखिर क्यों बगल में खाली छोड़ दी 'गद्दी' । Arvind Kejriwal
कहीं आपके घी में तो नहीं है जानवरों की चर्बी, ऐसे करें चेक । Adulteration in Ghee