
उज्जैन. बुध ग्रह 21 दिसंबर को फिर उदय होगा। वाणी और बुद्धि के ग्रह बुध ग्रह के धनु राशि में आने से कई लोगों में मतभेद हो सकते हैं। कुछ देश आपस में दोस्ती बढ़ाने की जगह कूटनीतियां बनाने की कोशिश करेंगे। इस ग्रह को सौर मंडल का राजकुमार कहा जाता है। बुध के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर दिखाई देगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। आगे जानिए किन राशियों को बुध के राशि परिवर्तन से फायदा होगा…
मेष राशि
बुध के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बनेंगे। बिजनेस में भी फायदा हो सकता है। इस राशि के लोगों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों के लिए चलते मान- सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाइफ पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बीताने का मौका मिलेगा। कार्यों में सफलता के योग भी बन रहे हैं।
मिथुन राशि
इस राशि के लोगों के लिए नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है। इन्हें मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी तलाश रहे लोगों को रोजगार मिलने के योग बन रहे हैं। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें प्रमोशन के साथ-साथ अच्छा इंक्रीमेंट भी मिल सकता है। किसी नए काम की शुरूआत के लिए भी समय ठीक बना हुआ है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय पक्ष का बना हुआ है।
कर्क राशि
इस राशि के लोगों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन से जुड़े मामलों में सफलता हासिल होगी। पुराने निवेश से लाभ भी इस समय हो सकता है।
सिंह राशि
16 दिसंबर को सूर्य और बुध की युति होने से बुधादित्य नाम का शुभ योग बनेगा। तब इस राशि के लोगों को विशेष फायदा हो सकता है। बिजनेस से जुड़े लोग बड़ी डील कर सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी लाभ की स्थिति बनेगी। रुके हुए काम भी इस समय हो सकते हैं।
धनु राशि
कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। नौकरी में फायदा होगा। बिजनेस के सिलसिले में फायदेमंद यात्रा हो सकती है। इस समय आपको अपने खर्च पर कंट्रोल रखना होगा। ऑफिस में आपका मान-सम्मान होगा। पुराने रोगों से आराम मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
ये खबरें भी पढ़ें
वृश्चिक छोड़ धनु राशि में आया बुध, 16 दिसंबर से सूर्य के साथ बनाएगा शुभ योग
धनु से निकलकर मकर राशि में आया शुक्र, किसकी चमकेगी किस्मत और किन राशियों की बढ़ेगी परेशानी, जानिए
30 दिसंबर तक मकर राशि में रहेगी शुक्र-शनि की जोड़ी, इन 4 राशि वालों को होगा फायदा
घर के मंदिर में ध्यान रखें ये बातें, कैसी मूर्ति की करें पूजा और किस तरह की मूर्तियां रखने से बचें
घर में हो वास्तु दोष तो भी करियर में आती है बाधाएं, ध्यान रखें ये वास्तु टिप्स
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।