9 दिसंबर की रात से बुध ग्रह वृश्चिक राशि निकलकर धनु राशि में आ चुका है। इस राशि में ये ग्रह 29 दिसंबर को सुबह तकरीबन 11.40 तक रहेगा। इस बीच 16 दिसंबर को सूर्य भी बुध के साथ आ जाएगा। इन दोनों ग्रहों के योग से बुधादित्य नाम का शुभ योग बनेगा।

उज्जैन. 16 दिसंबर को सूर्य के धनु राशि में आते ही करीब 13 दिनों तक इस गोचर से बुधादित्य योग बनेगा। लेकिन गुरु ग्रह बुध को शत्रु मानता हैं और गुरु धनु राशि का स्वामी भी है। इसलिए बुध के राशि परिवर्तन का शुभ असर कम ही दिखेगा। इससे पहले शुक्र और मंगल ग्रहों ने इस हफ्ते राशियां बदली थी। ग्रहों की ये उथल-पुथल देश-दुनिया में बड़े बदलाव वाली रहेगी।

21 को बुध ग्रह का उदय
बुध ग्रह 13 नवंबर से अस्त चल रहा था। इसी स्थिति में ये ग्रह राशि बदलकर धनु में आ रहा है। अस्त होने की वजह से बुध के शुभ प्रभावों में और कमी आ जाएगी। बुध ग्रह 21 दिसंबर को फिर उदय होगा। इस तरह 39 दिन तक अस्त स्थिति में रहने के बाद ये ग्रह उदय होगा और हफ्ते भर बाद फिर राशि बदलकर मकर में चला जाएगा।

बुद्धि और वाणी का ग्रह है बुध
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र बताते हैं कि वाणी और बुद्धि के ग्रह बुध ग्रह के धनु राशि में आने से कई लोगों में मतभेद हो सकते हैं। कुछ देश आपस में दोस्ती बढ़ाने की जगह कूटनीतियां बनाने की कोशिश करेंगे। इसलिए लोगों को शांति से मतभेद सुलझाने की कोशिश करनी होगी। बुध ग्रह के शुभ प्रभाव से निवेश और लेन-देन में धन लाभ होता है। गले की बीमारियों में भी राहत मिलती है।

अगला राशि परिवर्तन 16 दिसंबर को
डॉ. मिश्र के अनुसार, 16 दिसंबर से सूर्य अपनी स्थिति बदलेंगे और धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही खरमास शुरू हो जाएगा और विवाह सहित शुभ कामों की मनाही होगी। खासतौर से शादी-विवाह नहीं होंगे। ये खरमास 16 जनवरी तक रहेगा। खरमास में पूजा-अर्चना और आराधना का महत्व है। इसलिए इस दौरान शादी-विवाह नहीं होते।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये खबरें भी पढ़ें

धनु से निकलकर मकर राशि में आया शुक्र, किसकी चमकेगी किस्मत और किन राशियों की बढ़ेगी परेशानी, जानिए

30 दिसंबर तक मकर राशि में रहेगी शुक्र-शनि की जोड़ी, इन 4 राशि वालों को होगा फायदा

घर के मंदिर में ध्यान रखें ये बातें, कैसी मूर्ति की करें पूजा और किस तरह की मूर्तियां रखने से बचें

घर में हो वास्तु दोष तो भी करियर में आती है बाधाएं, ध्यान रखें ये वास्तु टिप्स

Feng shui tips: किस धातु से बनी विंड चाइम्स घर की किस दिशा में लगाना चाहिए, जानिए खास बातें