13 अप्रैल तक कुंभ राशि में रहेगा गुरु ग्रह, इन 3 राशि वालों का हो सकता है भाग्योदय

Published : Jan 10, 2022, 12:48 PM IST
13 अप्रैल तक कुंभ राशि में रहेगा गुरु ग्रह, इन 3 राशि वालों का हो सकता है भाग्योदय

सार

ग्रहों के राशि परिवर्तन का हमारे जीवन पर बहुत असर होता है। ग्रहों का परिवर्तन, उदय व अस्त होना, साथ ही वक्री होना कुछ राशियों के जीवन में तरक्की और खुशियां लाता है तो कुछ राशियों के लिए परेशानी खड़ी करता है।

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह का विशेष स्थान है। गुरु ग्रह के शुभ होने पर व्यक्ति बुद्धिमान, धर्म-कर्म में रुचि लेने वाला और धर्मात्मा होता है। वर्तमान में गुरु ग्रह कुंभ राशि में है। विवाह आदि मांगलिक कार्यों के लिए गुरु की स्थिति जरूर देखी जाती है। गुरु इस राशि में गुरु 13 अप्रैल तक रहेंगे। इस दौरान काई राशियों का भाग्योदय होने की संभावना है। गुरु ग्रह की यह स्थिति कई राशियों के लिए लाभ कमाने की दृष्टि से वरदान साबित हो सकती है। आगे जानिए कौन-सी हैं वो राशियां… 

मेष राशि 
इस राशि के लोगों की कुंडली में बृहस्पति ग्यारहवें भाव यानि इनकम भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में यह समय आर्थिक मामलों में काफी शुभदायक है। देवगुरु बृहस्पति के प्रभाव से रुके हुए कार्य बनेंगे। यदि आपका धन कहीं रुक हुआ है वह जल्दी ही आपके पास आएगा। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपकी पदोन्नति संभव है। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस अवधि में आप कुछ ऐसे मित्र बनाएंगे जो भविष्य में आपको लाभ प्रदान करेंगे। 

मिथुन राशि
इस राशि के लोगों के नवम भाव में गुरु ग्रह विराजमान है। कुंडली का नवम भाव भाग्य स्थान है। इसलिए इस अवधि में भाग्य आपका पूरा साथ देगा। लोगों को मनचाही सफलता प्राप्त होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी अनुकूल समय रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। इस दौरा आपको कई ऐसे लाभ प्राप्त होंगे जिनके बारे में आपको कोई उम्मीद भी नहीं थी। 

कर्क राशि
अप्रैल 2022 तक उसकी मेहनत का सम्पूर्ण फल प्राप्त होगा। यदि कर्क राशि के लोग किसी व्यवसाय से संबंध रखते हैं तो उन्हें सफलता प्राप्त होगी। नौकरीपेश लोगों के पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ की भी प्राप्ति होगी। आपका रुझान आध्यात्म की ओर भी हो सकता है।

 

ये खबरें भी पढ़ें...

Lohri 2022: लोहड़ी पर जरूर याद किया जाता है इस पंजाबी योद्धा को, इनके बिना अधूरा होता है ये उत्सव


Lohri 2022: 13 जनवरी को मनाया जाएगा लोहड़ी पर्व, ये है हंसने-गाने और खुशियां बांटने का उत्सव

Makar Sankranti पर 3 ग्रह रहेंगे एक ही राशि में, शनि की राशि में बनेगा सूर्य और बुध का शुभ योग

Makar Sankranti को लेकर ज्योतिषियों में मतभेद, जानिए कब मनाया जाएगा ये पर्व 14 या 15 जनवरी को?

Makar Sankranti 2022: 3 शुभ योगों में मनाया जाएगा मकर संक्रांति उत्सव, इस पर्व से शुरू होगा देवताओं का दिन

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: किसे मिलेगा किस्मत का साथ-कौन रहेगा खाली हाथ? जानें राशिफल से
Aaj Ka Panchang 8 दिसंबर 2025: आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र? जानें दिन भर के मुहूर्त की डिटेल