माथे पर होती है 7 ग्रहों की रेखाएं, इन्हें देखकर भी जान सकते हैं किसी व्यक्ति से जुड़ी खास बातें

Published : Jun 25, 2021, 09:32 AM ISTUpdated : Jun 25, 2021, 12:17 PM IST
माथे पर होती है 7 ग्रहों की रेखाएं, इन्हें देखकर भी जान सकते हैं किसी व्यक्ति से जुड़ी खास बातें

सार

समुद्र शास्त्र के अनुसार, ललाट की बात करें तो प्राचीन मुनियों ने ललाट पर सात प्रकार की रेखाएं बताई हैं। ये सात रेखाएं राहू-केतु को छोड़कर बाकी सातों ग्रहों की होती हैं।

उज्जैन. ललाट पर सबसे ऊपर बालों के ठीक नीचे सबसे पहली शनि रेखा होती है। उसके नीचे दूसरी गुरु रेखा, उसके नीचे तीसरी मंगल रेखा, उसके नीचे चौथी सूर्य रेखा, पांचवीं शुक्र रेखा, छठी बुध रेखा और सातवीं सबसे नीचे चंद्र रेखा होती है। इन रेखाओं की स्थिति देखकर व्यक्ति के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है…

1. ललाट के मध्य में गुरु रेखा टेढ़ी तथा वृत्ताकार हो तो व्यक्ति किसी न किसी दुख से घिरा रहता है।
2. गुरु रेखा बीच में टेढ़ी तथा किनारों पर सीधी हो तो व्यक्ति यशस्वी होता है।
3. शनि रेखा टेढ़ी-मेढ़ी हो तो व्यक्ति व्यसनी होता है।
4. जिसके ललाट में तीन रेखाएं सीधी, सरल और स्पष्ट हो वह सौभाग्यशाली होता है।
5. यदि गुरु रेखा छोटी हो तथा शनि रेखा छिन्न भिन्न हो तो व्यक्ति दूसरों की चिंता करने वाला, सम्माननीय होता है।
6. गुरु रेखा सर्पाकार हो तो व्यक्ति लोभी किस्म का होता है।
7. ललाट पर अधिक रेखाएं टूटी-फूटी हो तो व्यक्ति दुर्भाग्यशाली और रोगी होता है।
8. मंगल रेखा छोटी होना दरिद्रता का सूचक है।
9. शनि और गुरु रेखाएं धनुष के आकार की हो तो व्यक्ति दुष्ट प्रकृति का होता है।
10. ललाट पर एक ही रेखा दिखाई दे तो व्यक्ति एक जगह टिककर नहीं रहता। भटकता रहता है।
11. ललाट पर सर्प की आकृति की एक ही रेखा हो तो वह बलवान होता है।
12. सूर्य रेखा वक्राकार हो तो व्यक्ति कठोर स्वभाव वाला होता है।
13. मंगल और सूर्य रेखा सर्पाकार हो तो व्यक्ति धनहीन होता है।

हस्त शास्त्र के बारे में ये भी पढ़ें

हथेली की रेखाओं से जानिए विवाह से जुड़ी खास बातें, कैसा होगा आपका जीवनसाथी?

हथेली की ये 4 रेखाएं होती हैं बहुत खास, इन रेखाओं से जुड़ा होते हैं हमारी लाइफ के कई राज़

हथेली की ये रेखाएं बताती हैं किस फील्ड में आपके करियर को मिल सकती है सफलता

हथेली पर इन रेखाओं से बनता है विदेश यात्रा के योग, शरीर के तिल भी बताते हैं इस बारे में खास बातें

हथेली पर यहां हो क्रॉस का निशान तो खुशहाल रहता है वैवाहिक जीवन, मिलता सकता है समझदार जीवनसाथी

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज