जीवन का भरपूर आनंद लेते हैं इन 3 तारीखों पर जन्में लोग, नहीं करते भविष्य की चिंता

जिस तरह ज्योतिष में 12 राशियां बताई गई हैं उसी तरह अंकशास्त्र में एक से लेकर नौ तक के अंक निर्धारित किए गए हैं। इन अंकों पर किसी न किसी ग्रह का अधिपत्य रहता है।

Asianet News Hindi | Published : Jun 24, 2021 3:47 AM IST / Updated: Jun 24 2021, 11:02 AM IST

उज्जैन. अंकशास्त्र के अनुसार माह की 4, 13 और 22 तारीख को जिन लोगों का जन्म होता है उनका मूलांक 4 होता है। इस मूलांक के लोगों की क्या होती है खासियत और कैसा रहता है इनका जीवन, जानिए…

1. अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक 4 का स्वामी ग्रह राहु होता है। इस राशि के लोग कई बार हैरान कर देने वाले कार्य भी कर देते हैं। जिसके कारण लोग इनके मुरीद हो जाते हैं।
2. इन लोगों में साहस और आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती है। ये लोग लोग खुलकर जीवन जीते हैं और हर पल का भरपूर आनंद लेते हैं।
3. ये लोग वर्तमान समय में जीते हैं, भविष्य के बारे में ज्यादा चिंता नहीं करते हैं। ये लोग अपने दोस्तों के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं।
4. इन लोगों का लव लाइफ अच्छी रहती है। इसके साथ ही इनका वैवाहिक जीवन भी खुशहाल रहता है। ये लोग ईमानदार होते हैं। किसी भी मामले में इन पर भरोसा किया जा सकता है।
5. ये लोग कभी विषयों की अच्छी जानकारी रखते हैं और अपने कार्य को लेकर समय के भी पाबंद होते हैं।
6. ये लोग एक अच्छे राजनीतिज्ञ या वैज्ञानिक आदि बन सकते हैं लेकिन जीवन में कई बार इन्हें आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
7. इनका व्यक्तित्व एक क्रांतिकारी या नेतृत्वकर्ता की तरह होता है।

ज्योतिष में स्वाभाव के बारे में ये भी बताया गया है, पढ़ें

सामुद्रिक शास्त्र: शरीर के चिह्नों, तिल और उंगलियों से जानिए कैसी लड़की होती है भाग्यशाली

अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी के धनी होते हैं इन 4 राशि के लोग, आसानी से जीत लेते हैं दूसरों का दिल

इन तारीखों पर जन्में लोग होते हैं घमंडी और जिद्दी, लेकिन फिर भी इनमें होती हैं कई खूबियां

किस्मत वाले होते हैं इस नक्षत्र में जन्में लोग, इन पर होती है शनिदेव की विशेष कृपा

इच्छा शक्ति का केंद्र होता है अंगूठा, इसके 3 हिस्से बताते हैं व्यक्ति का नेचर और फ्यूचर

Share this article
click me!