15 जनवरी तक लगातार 3 दिनों तक रहेंगे व्रत-त्योहार, खरीदारी और नए काम की शुरूआत के लिए शुभ मुहूर्त भी

चंद्र कैलेंडर के अनुसार, इस समय पौष मास और सूर्य कैलेंडर के अनुसार खर मास चल रहा है। पौष मास 17 जनवरी तक और खर मास 14 जनवरी तक रहेगा। इसके पहले इस महीने में कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। साथ ही इस दौरान दान-पुण्य का भी विशेष महत्व रहेगा।

Asianet News Hindi | Published : Jan 11, 2022 5:34 AM IST

उज्जैन. 13 जनवरी, गुरुवार को पुत्रदा एकादशी, 14 जनवरी, शुक्रवार को मकर संक्रांति पर्व रहेगा। अगले दिन यानी शनिवार को मकर संक्रांति का पुण्य काल और प्रदोष व्रत किया जाएगा। इस बार सूर्य के राशि परिवर्तन के समय को लेकर मतभेद होने से संक्रांति पर्व देश के कुछ हिस्सों में शनिवार को भी मनाया जाएगा।

पुत्रदा एकादशी व्रत (Putrada Ekadashi 2022)
ये व्रत 13 जनवरी, गुरुवार को किया जाएगा। संतान पाने के लिए ये व्रत सबसे उत्तम है। इस दिन व्रत करने से संतान की इच्छा रखने वालों को संतान सुख मिलता है। इस एकादशी का व्रत रखने वालों को व्रत से पहले दशमी के दिन ही एक समय सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए।

मकर संक्रांति पर्व (Makar Sankranti 2022)
14 जनवरी, शुक्रवार को ये पर्व मनाया जाएगा। साथ ही इस दिन पौष महीने की द्वादशी तिथि भी रहेगी। इसलिए इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर तीर्थ स्नान कर के उगते हुए सूरज की पूजा की जाएगी। द्वादशी तिथि होने से इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत रखने से भी बहुत पुण्य मिलेगा।

शनि प्रदोष और मकर संक्रांति पुण्य काल (Shani Pradosh 2022)
15 जनवरी, शनिवार को सुबह मकर संक्रांति का पुण्य काल रहेगा। इस दौरान दान-पुण्य व पूजा की जा सकती है। इस दिन शनिवार को प्रदोष व्रत का होना शुभ संयोग है। इसे शनि प्रदोष कहा जाता है। इस व्रत में भगवान शिव-पार्वती की पूजा करने से हर तरह की परेशानी खत्म हो जाती है। साथ ही कुंडली में मौजूद शनि दोष भी खत्म हो जाते हैं।

इस सप्ताह के शुभ योग
ज्योतिषीय नजरिये से भी ये हफ्ता खास रहेगा। इन दिनों में सूर्य का राशि परिवर्तन होगा और ये मकर राशि में प्रवेश करेगा। वहीं, बुध ग्रह भी मकर राशि में वक्री होगा। साथ ही खरीदारी के लिए 4 और नए कामों की शुरुआत के लिए 2 शुभ मुहूर्त रहेंगे।
11 जनवरी, मंगलवार - सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि और रवियोग
12 जनवरी, बुधवार - सर्वार्थसिद्धि और रवियोग
13 जनवरी, गुरुवार – रवियोग
16 जनवरी, रविवार - रवियोग

 

ये खबरें भी पढ़ें...

Lohri 2022: लोहड़ी की अग्नि में क्यों डालते हैं तिल, मूंगफली, मक्का आदि चीजें, ये हैं इसके पीछे का कारण

Lohri पर पुरुष करते हैं भांगड़ा तो महिलाएं गिद्दा कर मनाती हैं ये पर्व, क्यों खास है ये पारंपरिक डांस?

Lohri 2022: स्वादिष्ट और सेहतमंद होते हैं लोहड़ी पर खाएं जाने वाले ये पकवान, इनके बिना अधूरा है ये त्योहार


Lohri 2022: लोहड़ी पर जरूर याद किया जाता है इस पंजाबी योद्धा को, इनके बिना अधूरा होता है ये उत्सव

Latest Videos

Lohri 2022: क्यों मनाते हैं लोहड़ी पर्व? देवी सती और भगवान श्रीकृष्ण की कथाएं जुड़ी हैं इस उत्सव से

Lohri 2022: 13 जनवरी को मनाया जाएगा लोहड़ी पर्व, ये है हंसने-गाने और खुशियां बांटने का उत्सव

Share this article
click me!

Latest Videos

Haryana Exit Poll : हरियाणा में होगी BJP की विदाई? पिछड़ने के क्या हैं 5 प्रमुख कारण
PM Modi Samman Niddhi 18th Kist: आ सकती है किसान सम्मान निधि की अटकी किस्त, तुरंत कर लें ये काम
10 साल की बच्ची का किडनैप के बाद रेप-मर्डर, फिर दहल उठा ममता बनर्जी का पश्चिम बंगाल
पति है सामने तो भूलकर भी न करें ये 4 काम #Shorts
हजारों समर्थकों के सामने ईरानी नेता खामेनेई ने खाई कसम, कहा- अब इजरायल खत्म