16 नवंबर, शनिवार को वृष, कर्क, कन्या, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। नौकरी, व्यापार और धन लाभ के योग हैं। कुछ राशियों को शुभ समाचार भी मिलेंगे।

Lucky Rashi of 16 November 2024: 16 नवंबर, शनिवार का दिन 5 राशि वालों के लिए शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। इनके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। बिजनेस-नौकरी की स्थिति में पहले से ज्यादा फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। ये हैं 16 नवंबर 2024 की 5 लकी राशियां- वृष, कर्क, कन्या, मकर और कुंभ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वृष वालों को होगा धन लाभ

इस राशि के लोगों को 16 नवंबर, शनिवार को धन लाभ के योग बन रहे हैं। काफी समय से अटकी बिजनेस डील पूरी हो सकती है। आज किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा भविष्य में मिलेगा। सेहत से जुड़ी परेशानी दूर होगी। नौकरी में दिए गए टारगेट पूरे होने से अधिकारी इनका प्रमोशन भी कर सकते हैं।

कर्क वालों को मिलेगी नौकरी

इस राशि के जो बेरोजगार लोग हैं, उन्हें रोजगार मिल सकता है। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। धन लाभ होने के योग भी बन रहे हैं। परिवार में कोई शुभ प्रसंग हो सकता है जैसे विवाह या सगाई आदि। थोड़ा समय धर्म-कर्म के कामों में भी लगेगा। पुराने दोस्तों से मिलकर खुशी होगी।

कन्या वालों को मिलेगी गुड न्यूज

इस राशि के लोगों को कोई गुड न्यूज मिलेगी, जिससे इनका दिन खुशनुमान रहेगा। बिजनेस-नौकरी दोनों में फायदा होगा। इन्वेस्टमेंट के लिए समय अनुकूल है। अटके हुए पैसे मिलने से थोड़ी राहत मिलेगी। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा, जिससे शेयर मार्केट में लाभ होगा। सेहत भी ठीक रहेगी।

मकर वाले रहेंगे खुशहाल

इस राशि के लोग खुशहाल रहेंगे क्योंकि इनके मन की बात सच साबित होगी। नया मकान या प्लॉट आदि खरीद सकते हैं। पुश्तैनी संपत्ति के मामले सुलझ सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझ सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। परिवार में भी सुख-शांति रहेगी।

मीन वालों को मिलेगा सम्मान

इस राशि के लोगों को समाज और परिवार में सम्मान मिलेगा। लव लाइफ से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी और बिजनेस की स्थिति में भी शुभ फल मिलेगी। दूसरों की सलाह आपके बहुत काम आएगी। पुराने रोगों में आराम मिलेगा। संतान से सुख मिलेगा।



Disclaimer

इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।