बहुत ही शुभ होता है हथेली में शंख का चिह्न, जानिए किस स्थान पर होने से क्या फल मिलता है

Published : Mar 04, 2021, 12:24 PM IST
बहुत ही शुभ होता है हथेली में शंख का चिह्न, जानिए किस स्थान पर होने से क्या फल मिलता है

सार

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हमारी हथेलियों में कई तरह के चिह्न बनते हैं। इनमें से कुछ शुभ होते हैं तो कुछ अशुभ। हथेली में शुभ चिह्न होने से व्यक्ति को जीवन के सभी सुख मिलते हैं। ऐसा ही एक शुभ चिह्न है शंख का।

उज्जैन. हस्तरेखा विज्ञान में शंख को अनेक चिन्हों में सबसे महत्वपूर्ण और शुभ चिह्न माना गया है। यह जिसके भी हाथ में होता है वह अत्यंत भाग्यशाली होता है। शंख का चिह्न हथेली में किसी भी स्थान पर हो सकता है। सभी जगह इसका महत्व, प्रभाव और फल अलग-अलग होता है। आइए जानते हैं हथेली में शंख का चिह्न होने का क्या अर्थ होता है…

1. हथेली के ठीक बीचों-बीच में शंख का चिह्न सबसे ज्यादा शुभ माना गया है। जिस व्यक्ति की हथेली में ऐसा शंख होता है वह अत्यंत भाग्यशाली होता है। पूरे जीवन ऐसा व्यक्ति ऐश्वर्यशाली जीवन व्यतीत करता है।
2. हथेली में तर्जनी अंगुली के मूल में गुरु पर्वत होता है। यदि इस स्थान पर शंख का चिह्न हो तो व्यक्ति समाज और देश का प्रभावशाली और सम्मानित व्यक्ति होता है।
3. हथेली में मध्यमा अंगुली के मूल में शनि पर्वत होता है। यदि इस पर शंख का चिह्न बना हुआ है तो व्यक्ति प्रकांड विद्वान, ज्योतिष, तंत्र-मंत्र और वेदों का ज्ञाता होता है।
4. हथेली में अनामिका अंगुली के मूल में सूर्य पर्वत होता है। यदि इस पर शंख है तो व्यक्ति प्रशासनिक सेवाओं में उच्च पद हासिल करता है। देश का मंत्री बनता है। धन-संपत्ति की इसके पास कोई कमी नहीं रहती है।
5. हथेली में कनिष्ठिका अंगुली के मूल में बुध पर्वत होता है। यदि इस पर शंख हो तो व्यक्ति देश-विदेश से व्यापार करके खूब धन अर्जित करता है।
6. अंगूठे के मूल में शुक्र पर्वत होता है और इस पर शंख का होना इस बात का सूचक है कि व्यक्ति को समस्त भौतिक सुख-सुविधाएं, भोग, ऐश्वर्य, स्त्री सुख आदि प्राप्त रहेगा।
7. चंद्र पर्वत पर शंख का चिह्न होने से व्यक्ति दूरस्थ देशों और समुद्र पारीय देशों से व्यापार करके धन अर्जित करता है।
8. शंख का चिह्न होने की शर्त यह है कि यह पूर्ण रूप से स्पष्ट बना हुआ होना चाहिए। यदि शंख का चिन्ह कहीं से टूटा हुआ हो तो यह शुभ नहीं होता है। ऐसा शंख अपना पूर्ण शुभ प्रभाव नहीं दिखाता।

हस्त शास्त्र के बारे में ये भी पढ़ें

हस्तरेखा: लड़की की हथेली देखकर जान सकते हैं उसके होने वाले पति के बारे में ये खास बातें

हथेली में ये 3 रेखाएं मिलकर बनाती है ये खास निशान तो ऐसे व्यक्ति के पास धन की कमी नहीं होती

जिन लोगों की हथेली में होता है ये खास चिह्न वो होते हैं किस्मत वाले

हस्तरेखा: जिस व्यक्ति की हथेली में बनता है सरस्वती योग, उसे मिलती है प्रसिद्धि और सफलता

अशुभ होता है हथेली पर द्वीप का चिह्न, जानिए किस स्थान पर होने से क्या फल देता है

हस्तरेखा: जिन लोगों की हथेली में होती हैं ये खास रेखाएं, वो होते हैं धनवान

इंडेक्स फिंगर के नीचे होता है गुरु पर्वत, इससे जान सकते हैं किस्मत से जुड़ी खास बातें

हथेली के ये 10 निशान होते हैं बहुत खास, जानिए इनसे जुड़े शुभ-अशुभ फल

हथेली की इन रेखाओं और निशानों से जानिए आपको कब हो सकता है धन लाभ

हस्तरेखा: हथेली के तिल भी बताते हैं आपकी किस्मत से जुड़ी खास बातें

जिन लोगों की उंगलियों पर होता है तिल वो होते हैं किस्मत वाले, जानिए ऐसी ही खास बातें

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज