
उज्जैन. हथेली में सबसे छोटी अंगुली के नीचे बुध पर्वत होता है और इसके ठीक नीचे हथेली में बाहर की ओर से आती हुई एक गहरी, सीधी और स्पष्ट रेखा विवाह रेखा कहलाती है। इस रेखा के ठीक नीचे से हथेली के बाहर से आकर एक कर्व के रूप में शनि पर्वत यानी मध्यमा अंगुली तक जाने वाली रेखा हृदय रेखा कहलाती है। इस रेखा को लव लाइन भी कहा जाता है। दांपत्य जीवन, प्रेम, जीवनसाथी के व्यवहार आदि का पता लगाने के लिए इन दोनों रेखाओं का गहराई से अध्ययन किया जाता है। इन रेखाओं की गहराई, आकार-प्रकार, लंबाई, इन पर मौजूद चिन्हों आदि का अध्ययन करना आवश्यक है।
1. यदि विवाह रेखा निर्दोष हो और हृदय रेखा में भी कोई दोष ना हो। दोनों रेखाएं स्पष्ट, सीधी हों और हृदय रेखा गुरु पर्वत तक जाती हो तो जीवनसाथी सचादारी, संयमी, सभ्य और अच्छी कमाई करने वाला होता है।
2. यदि हृदय रेखा हथेली के कोर से शुरू हो और उसके शुरुआत में पक्षी के पंख जैसी बारीक-बारीक रेखाएं हो तो जीवनसाथी भाग्यशाली होता है। ऐसा व्यक्ति एक बार जो ठान लेता है वह पूरा करके ही दम लेता है।
3. यदि विवाह रेखा छोटी हो और हृदय रेखा भी दोषपूर्ण हो तो ऐसी स्त्री को मिलने वाल पति उसे प्यार नहीं करता। यह हमेशा अपनी जिम्मेदारियों से भागता रहता है।
4. यदि विवाह रेखा अंतिम सिरे पर जाकर दो भागों में बंट जाए और एक सिरा हृदय रेखा से जाकर मिल जाए तो ऐसा जीवनसाथी अपने माता-पिता और पत्नी के बीच सामंजस्य बनाने में असफल रहता है।
5. यदि विवाह रेखा के समानांतर एक और रेखा चले और हृदय रेखा गहरी लाल हो तो ऐसे जीवनसाथी के किसी और स्त्री से भी संबंध होते हैं।
6. यदि आपके हाथ में विवाह रेखा पर तिल काला तिल हो तो जीवनसाथी की मृत्यु आपसे पहले हो सकती है।
हस्त शास्त्र के बारे में ये भी पढ़ें
हथेली में ये 3 रेखाएं मिलकर बनाती है ये खास निशान तो ऐसे व्यक्ति के पास धन की कमी नहीं होती
जिन लोगों की हथेली में होता है ये खास चिह्न वो होते हैं किस्मत वाले
हस्तरेखा: जिस व्यक्ति की हथेली में बनता है सरस्वती योग, उसे मिलती है प्रसिद्धि और सफलता
अशुभ होता है हथेली पर द्वीप का चिह्न, जानिए किस स्थान पर होने से क्या फल देता है
हस्तरेखा: जिन लोगों की हथेली में होती हैं ये खास रेखाएं, वो होते हैं धनवान
इंडेक्स फिंगर के नीचे होता है गुरु पर्वत, इससे जान सकते हैं किस्मत से जुड़ी खास बातें
प्रेम, जीवनसाथी और सुख-सुविधाओं के बारे में बताता है शुक्र पर्वत, हथेली में यहां होता है
हथेली के ये 10 निशान होते हैं बहुत खास, जानिए इनसे जुड़े शुभ-अशुभ फल
हथेली की इन रेखाओं और निशानों से जानिए आपको कब हो सकता है धन लाभ
हस्तरेखा: हथेली के तिल भी बताते हैं आपकी किस्मत से जुड़ी खास बातें
जिन लोगों की उंगलियों पर होता है तिल वो होते हैं किस्मत वाले, जानिए ऐसी ही खास बातें
समुद्र शास्त्र: नाक से भी जान सकते हैं व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में खास बातें
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।