Guru Rashi parivartan April 2022: गुरु के राशि बदलने से किसे होगा फायदा, किसे नुकसान? जान सकते हैं एक क्लिक से

देवगुरु बृहस्पति 13 अप्रैल से राशि बदलकर कुंभ से मीन राशि में आ चुका है। गुरु का ये राशि परिवर्तन सभी लोगों पर असर डालेगा। साथ ही देश-दुनिया पर भी इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। मीन स्वयं गुरु के स्वामित्व की राशि है। स्वयं की राशि में गुरु के होने से हंस नाम का शुभ योग बन रहा है।
 

Manish Meharele | Published : Apr 15, 2022 7:58 AM IST

उज्जैन. मीन राशि में 12 महीने तक रुकने के बाद गुरु अगले साल 22 अप्रैल 2023 को मेष राशि में प्रवेश कर जाएगा। प्रत्येक शुभ कार्य से पहले गुरु की स्थिति पर जरूर विचार किया जाता है। इसलिए ये ग्रह बहुत महत्वपूर्ण है। गुरु के राशि परिवर्तन का असर किस राशि पर कैसा होगा, ये जानने के लिए आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करें…

ये भी पढ़ें- Hanuman Jayanti 2022: छप्पन भोग नहीं सिर्फ इतने में खुश हो जाते है पवन पुत्र हनुमान, उन्हें चढ़ाएं ये 8 चीजें

मेष राशि
12वां गुरु खर्च अधिक करवाता है और सेविंग खत्म करता है। इस वजह से इस राशि के लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले उलझ सकते हैं। शत्रु पक्ष आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। कोई महंगी वस्तु चाहकर भी नहीं खरीद पाएंगे।

वृषभ राशि
गुरु के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों के आय के साधन बढ़ सकते हैं और रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। नौकरी में अधिकारी सहयोग करेंगे। परिवार की जिम्मेदारी भी ठीक से निभा पाएंगे। प्रेम संबंध पहले से मजबूत होंगे। संतान से जुड़ी समस्याओं का निराकरण होगा।

मिथुन राशि
नौकरी में ट्रांसफर चाहते हैं तो ये समय अनुकूल है। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं। गुरु की वजह से आपको बड़ा पद मिल सकता है। चुनाव से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। सरकारी विभागों में अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Hanuman Jayanti 2022: हनुमान जयंती पर राशि अनुसार करें ये आसान उपाय, जाग जाएगी सोई हुई किस्मत
 

कर्क राशि
गुरु के राशि परिवर्तन से धर्म और अध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। गुरु के नौवें भाव में होने से आप सामाजिक कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे। इस समय आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, इसमें आपको किस्मत का भी साथ मिलेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील भी हो सकती है।

सिंह राशि
गुरु ग्रह का आठवें भाव में होना शुभ नहीं माना जाता। गुरु के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों की सेहत पर बुरा असर हो सकता है। ये आयु का भाव है, इसलिए वाहन आदि चलाते समय सावधानी रखें। संतान की चिंता आपको परेशानी में डाल सकती है। आर्थिक स्थिति में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

कन्या राशि
इस राशि के लोगों को साझेदारी के कामों में फायदा हो सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी और फायदा भी। शासन-प्रशासन से हरसंभव सहायता मिलेगी। वैवाहिक जीवन की परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है या किसी के लिए रिश्ता आ सकता है। 

ये भी पढ़ें- सूर्य के राशि बदलते ही खत्म हुई शुभ कार्यों पर लगी रोक, अगले 4 महीनों में विवाह के लिए 33 शुभ मुहूर्त
 

तुला राशि
गुरु ग्रह का शत्रु भाव में होना आपको परेशानी में डाल सकता है। कुछ लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। नौकरी में कोई षड़यंत्र आपके विरुद्ध हो सकता है। आपको कोई बुरी खबर मिलेगी, जिससे मन विचलित हो सकता है। मौसमजन्य बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। 

वृश्चिक राशि
विद्यार्थियों के लिए गुरु का गोचर बहुत ही शुभ फल देने वाला रहेगा। संतान से जुड़ी परेशानी थोड़ी कम हो सकती है। बिजनेस में कोई बड़ा कदम उठाना चाह रहे हैं तो उठा सकते हैं। नौकरी में भी हर तरह का सफलता मिलने के योग इस समय बन रहे हैं। सम्मान में भी वृद्धि होगी।

धनु राशि
गुरु का चौथे भाव में प्रवेश आपके लिए शुभ रहेगा। कई सुखद समाचार सुनने को मिल सकते हैं। मकान-वाहन या अन्य कोई संपत्ति खरीदना चाह रहे हैं तो समय अनुकूल है। शिक्षा से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है, नहीं तो मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें- hanuman jayanti 2022: पवन पुत्र हनुमान की रहेगी असीम कृपा, अपने दोस्तों और परिवार वालों को भेंजे ये मैसेज-फोटो
 

मकर राशि
जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें या कोई काम न करें, नहीं तो मुसीबत में फंस सकते हैं। इन्वेस्टमेंट और लेन-देन के फैसले भी सावधानी से लें या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही ये काम करें। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें विशेष सावधानी रखनी होगी।

कुंभ राशि
परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। कोई रूका हुआ काम इस समय हो सकता है। ऐशो-आराम की चीजों में पैसा खर्च हो सकता है। अपनी वाणी की कुशलता से आप मुश्किल परिस्थिति में भी सफलता हासिल कर लेंगे। पैतृक संपत्ति से फायदा हो सकता है। छोटे-मोटे विवाद घर पर ही सुलझा लें।

मीन राशि
अपनी ही राशि में गुरु ग्रह के होने से हंस नाम का शुभ योग बन रहा है। इससे कई तरह के शुभ फल आपको मिलेंगे। नया कार्य शुरु करने के लिए समय अनुकूल है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। संतान संबंधी चिंता भी दूर होगी। 

 

ये भी पढ़ें- 

Hanuman Jayanti 2022: ये हैं हनुमानजी के 5 प्रसिद्ध मंदिर, सभी से जुड़ी हैं अनोखी मान्यताएं और परंपराएं


Hanuman Jayanti 2022: साल में 1 नहीं 2 बार मनाई जाती है हनुमान जयंती, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण?

Hanuman Jayanti 2022: इस मंदिर में पत्नी के साथ स्थापित हैं हनुमानजी, दर्शन से वैवाहिक जीवन रहता है सुखी

Hanuman Jayanti 2022 Upay: हनुमान जयंती पर करें ये आसान उपाय, धन लाभ के साथ होंगे दूसरे फायदे भी

राहु-केतु के राशि परिवर्तन से बन रहे हैं प्राकृतिक आपदा और दुर्घटना के योग, कामकाज में भी हो सकता है बदलाव

Hanuman Jayanti 2022: 16 अप्रैल को रवि योग में मनाई जाएगी हनुमान जयंती, ये है पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और कथा

Share this article
click me!