Aaj Ka Panchang 12 दिसंबर 2022 का पंचांग: 2022 का अंतिम सोम पुष्य आज, बनेंगे ये शुभ योग

Published : Dec 12, 2022, 05:30 AM IST
Aaj Ka Panchang 12 दिसंबर 2022 का पंचांग: 2022 का अंतिम सोम पुष्य आज, बनेंगे ये शुभ योग

सार

Aaj Ka Panchang: 12 दिसंबर, सोमवार को पुष्य नक्षत्र होने से प्रजापति नाम का  शुभ योग दिन भर रहेगा।  इनके अलावा सर्वार्थसिद्धि, सोम पुष्य, इंद्र और वैधृति नाम के 4 अन्य शुभ योग भी इस दिन बनेंगे। राहुकाल सुबह 08:21 से 09:41 तक रहेगा।

उज्जैन. पंचांग आज के समय में भी बहुउपयोगी है। पंचांग में सिर्फ शुभ मुहूर्त की जानकारी होती है बल्कि कौन-सा ग्रह किस राशि में है और चंद्र व सूर्य ग्रहण कब होगा, इसकी जानकारी भी आसानी से उपलब्ध हो जाती है। समय के साथ इसकी उपयोगिता और भी बढ़ती जा रही है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

साल का अंतिम सोम पुष्य आज
ज्योतिष शास्त्र में पुष्य को नक्षत्रों का राजा कहा जाता है। ये नक्षत्र जिस वार के साथ संयोग करता है, उसी के अनुरूप इसका नाम होता है। इस बार 12 दिसंबर, सोमवार को दिन भर पुष्य नक्षन रहेगा। सोमवार को पुष्य नक्षत्र होने से ये सोम-पुष्य कहलाएगा। ये साल 2022 का अंतिम सोम पुष्य रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पुष्य नक्षत्र में किए गए कामों हमेशा शुभ फल प्रदान करते हैं।

12 दिसंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 12 December 2022)
12 दिसंबर 2022, दिन सोमवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि शाम 06:49 तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि आरंभ हो जाएगी। सोमवार को पुष्य नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। सोमवार को पुष्य नक्षत्र होने से प्रजापति नाम का  शुभ योग दिन भर रहेगा।
 इनके अलावा सर्वार्थसिद्धि, सोम पुष्य, इंद्र और वैधृति नाम के 4 अन्य शुभ योग भी इस दिन बनेंगे। राहुकाल सुबह 08:21 से 09:41 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
सोमवार को चंद्रमा कर्क राशि में, शुक्र और बुध ग्रह धनु राशि में, राहु मेष राशि में, सूर्य वृश्चिक राशि में,  शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी फूल खा कर घर से निकलना चाहिए।

12 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- पौष
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- पुष्य
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 7:02 AM
सूर्यास्त - 5:38 PM
चन्द्रोदय - Dec 12 9:14 PM
चन्द्रास्त - Dec 13 10:58 AM
अभिजीत मुहूर्त- 11:58 AM – 12:41 PM

12 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 11:00 AM – 12:20 PM
कुलिक - 1:39 PM – 2:59 PM
दुर्मुहूर्त - 12:41 PM – 01:24 PM और 02:48 PM – 03:31 PM
वर्ज्यम् - 01:58 PM – 03:46 PM


ये भी पढ़ें-

Paush month 2022: परिवार की सुख-समृद्धि के लिए पौष मास में करें राशि अनुसार इन चीजों का दान


Paush month 2022: इस बार 29 दिन का होगा पौष मास, 9 दिसंबर से होगा शुरू, जानें इस महीने के व्रत-त्योहार

हमेशा ध्यान रखें ये 6 बातें, कभी असफलता का मुंह नहीं देखना पड़ेगा


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज