MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Paush month 2022: परिवार की सुख-समृद्धि के लिए पौष मास में करें राशि अनुसार इन चीजों का दान

Paush month 2022: परिवार की सुख-समृद्धि के लिए पौष मास में करें राशि अनुसार इन चीजों का दान

उज्जैन. हिंदू धर्म में हर महीने से जुड़ी अलग-अलग मान्यताएं और परंपराएं हैं। ऋतुओं के अनुसार, इन परंपराओं का बनाया जाता है। हिंदू पंचांग का दसवें महीने का नाम पौष है। इस बार पौष मास 9 दिसंबर से 6 जनवरी 2023 तक रहेगा। इस महीने में सूर्य पूजा का विशेष महत्व माना गया है। (Paush month 2022 Upay) इस महीने के दोनों पक्षों के अंतिम दिन यानी पौष अमावस्या और पूर्णिमा पर किसी पवित्र नदी में स्नान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। उज्जैन के ज्योतिाषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, पौष मास में राशि अनुसार दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आगे जानिए राशि अनुसार, इस महीने में किस चीज का दान करें…  

3 Min read
Manish Meharele
Published : Dec 09 2022, 03:46 PM IST| Updated : Dec 09 2022, 04:25 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। इस राशि के लोगों को पौष मास में मच्छरदानी और तिल का दान करना चाहिए। इससे इन्हें शुभ फल प्राप्त होंगे।
 

212

इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। इस राशि के लोग गर्म कपड़े, गेहूं, चावल, मक्का, ज्वार आदि चीजों का दान करें।
 

312

इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि के लोग जरूरतमंदों को काला कंबल और तिल के लड्डू का दान करें तो शुभ रहेगा।
 

412

इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। इस राशि वाले शुभ फल पाने के लिए पौष मास में जरूरतमंद लोगों को साबूदाना और शहद का दान करें।
 

512

इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। सुख-समृद्धि के लिए इस राशि के लोग चने की दाल और घी का दान जरूरतमंद लोगों को करें।
 

612

इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि के लोग पौष मास में अगर ऊनी कपड़ों का दान करें तो इनकी परेशानियां दूर हो सकती हैं।
 

712

इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। इस राशि वाले लोग परिवार की सुख-समृद्धि के लिए तिल-गुड़ और चावल का दान करें।
 

812

इस राशि का स्वामी मंगल है। जीवन में शुभता लाने के लिए इस राशि के लोग दूध, दही और तिल से बनी मिठाई का दान पौष मास में करें।
 

912

इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि वाले गायों को चारा खिलाएं और गायों के लिए धन, हरी घास और अनाज का दान करें।
 

1012

इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। शुभ फल पाने के लिए इस राशि वाले उड़द की दाल और सरसों के तेल का दान पौष मास में करें।
 

1112

इस राशि के स्वामी भी शनिदेव हैं। इस राशि वाले काले तिल और तेल का दान करें, इससे इनके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
 

1212

इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। ये लोग गेहूं, कंबल, गुड़, चने की दाल आदि चीजों का दान जरूरतमंदों को करें तो शुभ फल मिलेंगे।


ये भी पढ़ें-

Paush month 2022: इस बार 29 दिन का होगा पौष मास, 9 दिसंबर से होगा शुरू, जानें इस महीने के व्रत-त्योहार

हमेशा ध्यान रखें ये 6 बातें, कभी असफलता का मुंह नहीं देखना पड़ेगा

इन 5 बातों पर रखेंगे कंट्रोल तो बाद में पछताना नहीं पड़ेगा


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 
 

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved