
उज्जैन. पंचांग दो पद्धतियों पर निर्मित होते हैं- सायन और निरयन। जिन ग्रंथों से हमारे पंचांग बनते हैं वे कम से कम 500 वर्ष पुराने हैं। पंचांग में महीने का हिसाब सूर्य व चंद्रमा की गति पर रखा जाता है। पंचांग के 5 मुख्य अंग होते हैं – तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण। पंचांग के अनुसार, एक हिंदू वर्ष में 12 महीने होते हैं। प्रत्येक महीना दो पखवाड़ों में बंटा होता है, जिसे कृष्ण और शुक्ल पक्ष कहते हैं। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
8 दिसंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 8 December 2022)
8 दिसंबर 2022, दिन गुरुवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि सुबह 09:38 तक रहेगी। इसके बाद पौष मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन अगहन पूर्णिमा से संबंधित उपाय, पूजा आदि किए जाएंगे। गुरुवार को रोहिणी नक्षत्र दोपहर 12:33 तक रहेगा, इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले रोहिणी नक्षत्र होने से उत्पात और उसके बाद मृगशिरा नक्षत्र होने से मृत्यु नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इसके अलावा साध्य और शुभ नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। इस दिन राहुकाल दोपहर 01:38 से 02:57 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
गुरुवार की रात चंद्रमा वृषभ राशि से निकलकर मिथुन में प्रवेश करेगा। इस दिन शुक्र और बुध ग्रह धनु राशि में, राहु मेष राशि में, सूर्य वृश्चिक राशि में, शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।
8 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- अगहन
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- रोहिणी और मृगशिरा
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 7:00 AM
सूर्यास्त - 5:37 PM
चन्द्रोदय - Dec 08 5:45 PM
चन्द्रास्त - Dec 09 7:53 AM
अभिजीत मुहूर्त- 11:57 AM – 12:39 PM
8 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 6:59 AM – 8:19 AM
कुलिक - 9:39 AM – 10:58 AM
दुर्मुहूर्त - 10:32 AM – 11:14 AM और 02:47 PM – 03:29 PM
वर्ज्यम् - 06:43 PM – 08:29 PM
ये भी पढ़ें-
Surya Gochar December 2022: सूर्य के राशि बदलने से 3 राशि वाले रहें सावधान, हो सकता है कुछ बुरा
Jyotish: टू हो या फोर व्हीलर, डिक्की में न रखें फालतू सामान, नहीं तो लाइफ में बनी रहेंगी परेशानियां
Mahabharata: इस योद्धा को सिर्फ 6 लोग मार सकते थे, बहुत ही दर्दनाक तरीके से हुई थी इसकी मृत्यु
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।