
उज्जैन. अमावस्या तिथि का आरंभ 31 जनवरी, सोमवार को दोपहर 2:20 बजे से होगा और ये तिथि 1 फरवरी, मंगलवार को सुबह 11.16 तक रहेगी। 1 फरवरी को उदया तिथि होने से मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya 2022) 1 फरवरी को रहेगी। श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ मृत्युञ्जय तिवारी ने बताया कि इस दिन गंगा स्नान या पवित्र नदियों/जलाशयों में स्नान करना चाहिए। श्राद्ध एवं पितृ तर्पण के लिए भी इस अमावस्या को महत्वपूर्ण माना गया है। मौनी अमावस्या को पीपल के पेड़ की पूजा करना व परिक्रमा करके धागा लपेटने का भी प्रचलन है। गरीबों को अन्न व वस्त्र दान करें। माना जाता है कि इस दिन स्नान-दान से कई गुना शुभ फल प्राप्त होता है।
बन रहा है चतुर्ग्रही योग
ज्योतिषाचार्य पं. तिवारी के अनुसार, इस बार मौनी अमावस्या पर मकर राशि में चतुर्ग्रही योग बन रहा है। वैसे तो जब सूर्य और चंद्रमा का एक साथ संचरण शनि देव की राशि मकर में होता है, तब उस तिथि को मौनी अमावस्या कहा जाता है। इस वर्ष जहाँ सूर्य पुत्र शनि देव स्वगृही होकर मकर राशि मे गोचर कर रहे हैं, वही चंद्रमा भी अपने पुत्र बुध के साथ बुधादित्य योग का निर्माण करके मकर राशि में गोचर करते हुए इस दिन की शुभता को बढ़ाने वाले हैं। इस तरह मकर राशि में शनि, सूर्य, बुध के साथ-साथ चंद्रमा का योग भी मौनी अमावस्या पर बन रहा है।
मौनी अमावस्या पर क्या करें?
डॉ. तिवारी के अनुसार, इस तिथि पर चुप रहकर अर्थात मौन धारण करके मुनियों के समान आचरण करते हुए नदी स्नान करने के विशेष महत्व के कारण ही इसे मौनी अमावस्या कहा गया है। शास्त्रों में मौनी अमावस्या पर प्रयागराज के संगम में स्नान का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन यहां देव और पितरों का संगम होता है। इस दिन किया गया जप, तप, ध्यान, स्नान, दान, यज्ञ, हवन कई गुना फल देता है।
ये भी पढ़ें...
मौनी अमावस्या 1 फरवरी को, इस दिन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? जानिए इस तिथि का महत्व
माघी अमावस्या से होगी सप्ताह की शुरूआत, जानिए इन 7 दिनों में आने वाले व्रत-उत्सव और शुभ मुहूर्त
मौनी अमावस्या पर की जाती है कालसर्प दोष की शांति, जानिए कहां-कहां करवा सकते हैं इसके लिए पूजा
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।