palmistry: हथेली की इस रेखा को मानते हैं सबसे अशुभ, करोड़पति भी आ जाता है रोड पर

ज्योतिष का ही एक अंग है हस्तरेखा। इसके अंतर्गत हथेली की हर छोटी-छोटी रेखाओं के बारे में बताया गया है। हस्तरेखा शास्त्र में कुछ रेखाओं को बहुत शुभ माना गया है तो कुछ रेखाओं बहुत ही अशुभ।

Manish Meharele | Published : May 21, 2022 6:48 AM IST

उज्जैन. हमारी हथेलियों में राहु ग्रह से संबंधित रेखाएं भी होती हैं, इन रेखाओं को अशुभ माना जाता है। ये रेखाएं जब एक से अधिक हो जाती हैं तो व्यक्ति को अपनी लाइफ में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। राहु रेखा जिस भी शुभ रेखा या पर्वत के आस-पास होती हैं तो उससे संबंधित शुभ फलों को भी प्रभावित करती है। ये रेखाएं व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से भी प्रभावित करती हैं। आगे जानिए राहु रेखाओं से जुड़ी खास बातें…

जानिए किसे कहते हैं राहु रेखा?
हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली में अंगूठे के पास मंगल क्षेत्र से निकलने वाली रेखाएं राहु रेखा कहलाती हैं। ये रेखाएं कभी-कभी व्यक्ति के जीवन में इतना बुरा प्रभाव डालती हैं कि तो तनाव में चला जाता है और कोई गलत निर्णय भी ले लेता है। कई बार इन रेखाओं से प्रभावित व्यक्ति गलत संगत में आकर अपने घर-परिवार को बर्बाद कर देता है। यदि ये रेखाएं जीवन रेखा को काटते हुए आगे नहीं बढ़ती है तो इनका ज्यादा दुष्प्रभाव नहीं होता है।

लाइफ पर कैसा प्रभाव डालती हैं ये रेखाएं?
- राहु रेखाओं की सख्यां जितनी ज्यादा होती है व्यक्ति के जीवन में उतनी ही परेशानियां होती हैं। राहु रेखा मंगल क्षेत्र से निकलकर सूर्य रेखा को काटती है तो मान-सम्मान में कमी आती है। 
-  राहु रेखा हृदय और मस्तिष्क रेखा को काटते हुए आगे जाती है तो मृत्यु के समान कष्ट का सामना करना पड़ता है। राहु रेखा जीवन रेखा के साथ भाग्य रेखा को भी काटे तो जीवन में कई बार पैसों से जुड़े नुकसान का सामना करना पड़ता है।
- हथेली पर राहु रेखा को देखकर यह जाना जा सकात है कि व्यक्ति को किस उम्र तक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा और कब इस रेखा के दुष्प्रभाव में कमी आ सकती है। राहु रेखा जितनी देरी से जीवन रेखा को काटती है उतनी अधिक उम्र में व्यक्ति को परेशानियां भुगतनी पड़ती हैं।


ये भी पढ़ें-

Feng Shui Tips: गुड लक बढ़ाते और वास्तु दोष दूर करते हैं फेंगशुई के ये 3 शो-पीस


ये 3 साधारण पौधे जगा सकते हैं सोई हुई किस्मत, इनकम बढ़ाने के साथ देते हैं और भी फायदे

गृह प्रवेश करते समय मरी छिपकली दिखना होता है अपशकुन, जानें छिपकली से जुड़े ऐसे ही 10 संकेत

 

Read more Articles on
Share this article
click me!