हथेली की रेखाओं और चिह्नों से जानिए कब बनेगा और कैसा होगा आपका मकान?

हर इंसान की यह ख्वाहिश होती है उसका स्वयं का एक अच्छा मकान हो ताकि वह अपने परिवार के साथ आनंद पूर्वक जीवन बिता सके। हथेली की रेखाओं और अन्य संकेतों से भी मकान के संबंध में जाना जा सकता है।

Asianet News Hindi | Published : Oct 20, 2021 2:42 PM IST

उज्जैन. अक्सर देखने में आता है कि कुछ लोग बहुत मेहनत और प्रयास करने पर भी अपना स्वयं का मकान नहीं ले पाते हैं और मजबूरन उन्हें अपना जीवन किराए के घर में बिताना पड़ता है, लेकिन क्या आप जानते हैं हथेली की रेखाओं और अन्य संकेतों से भी मकान के संबंध में जाना जा सकता है। आगे जानिए इन रेखाओं व संकेतों के बारे में…

अंगूठे का छोटा होना या फिर कम खुलना
हस्तरेखा शास्त्र (palmistry) के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के हाथ का अंगूठा कम खुलता है यानी अंगूठे और तर्जनी के बीच की दूरी कम होना, या फिर अंगूठा अपेक्षाकृत छोटा होता है। ऐसे लोगों को अपने जीवन में बड़ा मकान प्राप्त होने की संभावना बहुत ही कम होती है। ज्यादातर इन लोगों का जीवन छोटे मकान में ही व्यतीत होता है।

मंगल पर्वत का ऊंचा होना
हस्तरेखा शास्त्र (palmistry) के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की हथेली में मंगल पर्वत का स्थान ऊंचा हो तो ऐसे में जातक को उसके जीवन में स्वयं के मकान का सुख प्राप्त होता है। इसके साथ ही यदि व्यक्ति के हाथ में मंगल पर्वत पर मछली, शंख जैसे शुभ चिह्न बने हो तो व्यक्ति की आय अच्छी रहने के साथ ही स्वयं का मकान भी होता है।

चंद्र और शनि पर्वत के संकेत
हस्तरेखा शास्त्र (palmistry) के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की हथेली में चंद्र पर्वत या शनि पर्वत से रेखाएं निकलकर भाग्य रेखा और जीवन रेखा तक जाती हैं तो मकान प्राप्ति के लिए यह बहुत ही अच्छा संकेत माना जाता है। ऐसे लोग भूमि न खरीदकर बना हुआ घर खरीदते हैं। इसके साथ ही इन लोगों के जीवन में ससुराल पक्ष से भी मकान प्राप्ति के योग रहते हैं।

हथेली में त्रिकोण का चिह्न
हस्तरेखा शास्त्र (palmistry) के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की हथेली में एक से अधिक भाग्य रेखाएं हो या फिर जीवन रेखा पर त्रिकोण का चिह्न बना हो तो ऐसे लोग अपनी मेहनत औऱ लगन से एक अच्छा मुकाम तो हासिल करते ही है साथ ही माना जाता है कि इन्हें कम आयु में ही मकान सुख प्राप्त हो जाता है। ये लोग अपना मकान खुले स्थान पर बनवाना पसंद करते हैं।

अंगूठे के पास की रेखा
हस्तरेखा शास्त्र (palmistry) के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की हथेली में अंगूठे के पास से ऊपर की ओर को जाती हुई रेखा होता है तो व्यक्ति के जीवन में स्वयं के मकान का सुख रहता है, लेकिन ऐसे लोगों की 34 से 48 वर्ष की आयु में स्वयं का मकान बनता है।

हस्त शास्त्र के बारे में ये भी पढ़ें

हथेली की ये रेखाएं और निशान देते हैं सुख-समृद्धि और धन से जुड़े मामलों के संकेत

तलवों के निशान और रेखाएं भी बनाती हैं भाग्यशाली, बताती है कैसा होगा आपका भविष्य

जीवन रेखा को काटने वाली रेखाएं होती हैं दुर्भाग्य का कारण, ऐसे निशान भी बढ़ाते हैं बेड लक

हथेली में यहां होती है ब्रेसलेट लाइन, इस पर हो तिल, त्रिभुज जैसे शुभ चिह्न तो मिलता है किस्मत का साथ

जिन लोगों की हथेली में होती ये खास रेखा, उस पर हमेशा बनी रहती है भगवान विष्णु की कृपा

Share this article
click me!