
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र कहता है कि राशि के अनुसार कुछ ऐसे लोग होते हैं जिनकों रिश्तों के मोह से ज्यादा धन और भौतिक सुख-सुविधाओं से लगाव होता है। आगे जानिए कौन-सी हैं वो राशियां…
वृषभ राशि
इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। ज्योतिष में शुक्र को भौतिक सुख-सुविधाओं और धन का कारक ग्रह माना गया है। इस राशि के लोगों पर शुक्र का प्रभाव होने के कारण इन लोगों को भौतिक चीजों से अधिक लगाव होता है। वैसे तो ये लोग विश्वासपूर्ण होते हैं लेकिन कई बार ये रिश्तों में धन के कारण स्वार्थी हो जाते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि पर मंगल का अधिपत्य होता है। इस राशि के लोग मंगल के प्रभाव के कारण साहसी औऱ निडर होते हैं। ये लोग बहुत ही व्यवहारिक होते हैं और भावनाओं में आकर निर्णय नहीं करते हैं। यही कारण होता है कि ये लोग धन-दौलत के मामले में बिलकुल कोताही नहीं बरतते हैं और रिश्तों के मोह से अधिक धन के प्रति लगाव रखते हैं।
धनु राशि
धनु राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति होता है। इस राशि के लोग घूमने के शौकीन होते हैं। इसी कारण इन लोगों को धन की आवश्यकता होती हैं और अपने इसी शौक के कारण ये लोग धन के प्रति ज्यादा लगाव रखते हैं। ये लोग अपनी सुख-सुविधाओं को लेकर काफी गंभीर होते हैं। ये उसमें किसी प्रकार का दखल नहीं चाहते हैं।
मकर राशि
मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि है। इस राशि के लोग बहुत मेहनती और लक्ष्य के प्रति केंद्रित होते हैं। ये लोग जिस कार्य को करने की ठान लेते हैं उसे करके ही रहते हैं। इन लोगों के लिए धन का बहुत महत्व होता है। अपने परिश्रम के बल पर धन कमाते हैं औऱ धन की बर्बादी बिलकुल बर्दाश्त नहीं करते हैं।
ज्योतिष में स्वाभाव के बारे में ये भी बताया गया है, पढ़ें
जीवन का भरपूर आनंद लेते हैं इन 3 तारीखों पर जन्में लोग, नहीं करते भविष्य की चिंता
सामुद्रिक शास्त्र: शरीर के चिह्नों, तिल और उंगलियों से जानिए कैसी लड़की होती है भाग्यशाली
अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी के धनी होते हैं इन 4 राशि के लोग, आसानी से जीत लेते हैं दूसरों का दिल
इन तारीखों पर जन्में लोग होते हैं घमंडी और जिद्दी, लेकिन फिर भी इनमें होती हैं कई खूबियां
किस्मत वाले होते हैं इस नक्षत्र में जन्में लोग, इन पर होती है शनिदेव की विशेष कृपा
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।