जिन लोगों की हथेली में होता है ये खास चिह्न वो होते हैं किस्मत वाले

हस्तरेखा शास्त्र हथेली में मौजूद लकीरों के अलावा विभिन्न् प्रकार के चिन्हों और संकेतों के आधार पर भविष्यकथन करता है। एक ऐसा ही सबसे शुभ चिन्ह होता है गदा का चिन्ह।

Asianet News Hindi | Published : Feb 28, 2021 3:49 AM IST

उज्जैन. गदा भगवान श्री हनुमानजी को प्रिय है और सदा उनके साथ रहती है। गदा भगवान श्रीहरि विष्णु को भी प्रिय है। यदि किसी व्यक्ति के हाथ में गदा का चिन्ह बना हुआ हो तो शत्रु भी उसका कभी कुछ नहीं बिगाड़ पाते। ऐसे लोगों की सर्वत्र रक्षा होती है। जीवन में कभी दुर्घटनाओं का सामना नहीं करना पड़ता। जानिए गदा के चिन्ह का हथेली में अलग-अलग जगह होने का क्या अर्थ होता है...

1. गुरु पर्वत (तर्जनी अंगुली के नीचे) पर गदा का चिन्ह हो तो यह इस बात का संकेत है कि व्यक्ति अपने स्वयं के ज्ञान और बुद्धि के बल पर दुनिया पर राज करेगा।
2. ऐसा व्यक्ति न्यायप्रिय होता है। अत्यंत धनवान और समृद्धिशाली होता है। शत्रु सदैव कांपते हैं। ऐसे व्यक्ति को शत्रु कभी परास्त नहीं कर पाते और जीवन में वाहन दुर्घटनाओं से रक्षा होती है।
3. शनि पर्वत (मध्यमा अंगुली के नीचे) पर गदा का चिन्ह होने का अर्थ है व्यक्ति अत्यंत न्यायप्रिय और अनुशासित होगा। ऐसा व्यक्ति रहस्यमयी विद्याओं का ज्ञाता होता है।
4. सूर्य पर्वत (अनामिका अंगुली के नीचे) पर गदा का चिन्ह होने से व्यक्ति दुनियाभर में एक प्रसिद्ध व्यक्ति के रूप में नाम कमाता है।
5. बुध पर्वत (कनिष्ठिका अंगुली के नीचे) पर गदा का चिन्ह होना इस बात का संकेत है कि व्यक्ति एक सफल उद्योगपति बनेगा।
6. हथेली में चंद्र पर्वत (बुध पर्वत और मणिबंध के बीच का स्थान) पर गदा का चिन्ह होना व्यक्ति को अत्यंत क्रिएटिव बनाता है।
7. शुक्र पर्वत (अंगूठे के नीचे का भाग) पर गदा का चिन्ह होने का अर्थ है व्यक्ति काफी आकर्षक, प्रभावी और रोमांटिक किस्म का होगा।
8. यदि केतु पर्वत पर गदा का चिन्ह हो और वह उल्टा हो। यानी गदा का मुंह मणिबंध की ओर हो तो जिस पर्वत की ओर गदा का निचला सिरा होता है उस पर्वत से संबंधित परिणाम मिलने में देरी होती है।

हस्त शास्त्र के बारे में ये भी पढ़ें

हस्तरेखा: जिस व्यक्ति की हथेली में बनता है सरस्वती योग, उसे मिलती है प्रसिद्धि और सफलता

अशुभ होता है हथेली पर द्वीप का चिह्न, जानिए किस स्थान पर होने से क्या फल देता है

हस्तरेखा: जिन लोगों की हथेली में होती हैं ये खास रेखाएं, वो होते हैं धनवान

इंडेक्स फिंगर के नीचे होता है गुरु पर्वत, इससे जान सकते हैं किस्मत से जुड़ी खास बातें

प्रेम, जीवनसाथी और सुख-सुविधाओं के बारे में बताता है शुक्र पर्वत, हथेली में यहां होता है

हथेली के ये 10 निशान होते हैं बहुत खास, जानिए इनसे जुड़े शुभ-अशुभ फल

हथेली की इन रेखाओं और निशानों से जानिए आपको कब हो सकता है धन लाभ

हस्तरेखा: हथेली के तिल भी बताते हैं आपकी किस्मत से जुड़ी खास बातें

जिन लोगों की उंगलियों पर होता है तिल वो होते हैं किस्मत वाले, जानिए ऐसी ही खास बातें

समुद्र शास्त्र: नाक से भी जान सकते हैं व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में खास बातें

समुद्र शास्त्र: सोने का तरीका भी बताता है आपके नेचर से जुड़ी कई खास बातें

सामुद्रिक शास्त्र: इस ग्रंथ में लिखे हैं सौभाग्यशाली स्त्रियों के गुण और लक्षण

जानिए कैसा होता है अलग-अलग गर्दन वाले व्यक्तियों का स्वभाव

समु्द्र शास्त्र: स्त्रियों के गाल पर तिल होता है शुभ, डिंपल वाली लड़कियां होती हैं भाग्यशाली

समुद्र शास्त्र: बालों के रंग और आकार-प्रकार से भी जान सकते हैं व्यक्ति का नेचर और फ्यूचर

हथेली पर ऐसे निशान बनाते हैं राजयोग, ऐसे लोग को मिलता है जीवन का हर सुख

हथेली और कलाई के बीच होती है ये खास रेखाएं, इनसे जुड़ा होता है हमारी उम्र और किस्मत का राज

हथेली की इन रेखाओं से जान सकते हैं अपनी किस्मत से जुड़ी ये 10 खास बातें

हथेली में सूर्य पर्वत के पास बनने वाली ये रेखा होती है अशुभ, शुभ फल के लिए करें ये उपाय

Share this article
click me!