समुद्र शास्त्र: चेहरे का शेप देखकर भी जान सकते हैं अपने और दूसरे के नेचर से जुड़ी खास बातें

ज्योतिष के अंर्तगत कई विद्याएं प्रचलित हैं। जैसे हस्तेरखा अध्ययन, स्वप्न ज्योतिष, कुंडली अध्ययन, सामुद्रिक शास्त्र आदि। सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर और अंगों की बनावट के आधार पर स्वभाव और भविष्य की जानकारी दी गई है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 2, 2021 3:50 AM IST

उज्जैन. ज्योतिष के अंर्तगत कई विद्याएं प्रचलित हैं। जैसे हस्तेरखा अध्ययन, स्वप्न ज्योतिष, कुंडली अध्ययन, सामुद्रिक शास्त्र आदि। सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर और अंगों की बनावट के आधार पर स्वभाव और भविष्य की जानकारी दी गई है। यहां जानिए इसी शास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति के चेहरे का शेप देखकर कौन-कौन सी बातें मालूम हो सकती हैं…

1. ओवल शेप फेस

ओवल शेप फेस यानी अंडे के समान आकार। जिन लोगों के चेहरे का शेप अंडाकार होता है, वे आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं। इनका स्वभाव संतुलित रहता है यानी हर अच्छी-बुरी स्थिति में ये लोग खुद को नियंत्रित रखते हैं। यदि किसी स्त्री का चेहरा ओवल शेप है तो कला के क्षेत्र में उसकी विशेष रुचि रहती है। ये लोग शारीरिक रूप से थोड़े कमजोर होते हैं।

2. लॉन्ग शेप फेस

जिन लोगों का चेहरा लंबा और पतला होता है, वे शारीरिक रूप से मजबूत होते हैं। ये लोग हमेशा व्यवस्थित ढंग से रहना पसंद करते हैं। इनके वैवाहिक जीवन में कभी-कभी अहंकार भी आ जाता है, इसकी वजह से रिश्तों में तनाव बढ़ जाता है।

3. ट्राएंगल शेप फेस

यदि किसी व्यक्ति का चेहरा त्रिकोण के समान दिखाई देता है तो ऐसे लोग शारीरिक रूप से दुबले-पतले हो सकते हैं। इनके कार्य करने की शैली काफी रचनात्मक होती है। हर काम को अपने अलग अंदाज से करना पसंद करते हैं। कभी-कभी इन लोगों को छोटी-छोटी गलतियों पर भी अधिक गुस्सा आ सकता है।

4. स्क्वेयर शेप फेस

स्क्वेयर शेप यानी चौकोर चेहरा। जिन लोगों का चेहरा चौकोर दिखाई देता है, वे काफी बुद्धिमान होते हैं। अपनी बौद्धिक क्षमता से बड़ी-बड़ी परेशानियों को दूर करने का रास्ता आसानी से खोज लेते हैं। इन लोगों के स्वभाव में क्रोध भी रहता है। ये लोग दूसरों से अपनी इच्छा के अनुसार काम करवाना चाहते हैं।

5. राउंड शेप फेस

जिन लोगों के फेस का शेप राउंड यानी गोल होता है, वे लोग काफी संवेदनशील होते हैं और दूसरों की देखभाल में कोई भी कमी नहीं होने देते हैं। इन लोगों का प्रेम प्रसंग स्थिर और सुखद रहता है। ये लोग खुद को बहुत अच्छा जीवन साथी बनाए रखते हैं।

ज्योतिष में स्वाभाव के बारे में ये भी बताया गया है, पढ़ें

हथेली के ये 10 निशान होते हैं बहुत खास, जानिए इनसे जुड़े शुभ-अशुभ फल

हथेली की इन रेखाओं और निशानों से जानिए आपको कब हो सकता है धन लाभ

हस्तरेखा: हथेली के तिल भी बताते हैं आपकी किस्मत से जुड़ी खास बातें

जिन लोगों की उंगलियों पर होता है तिल वो होते हैं किस्मत वाले, जानिए ऐसी ही खास बातें

समुद्र शास्त्र: नाक से भी जान सकते हैं व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में खास बातें

समुद्र शास्त्र: सोने का तरीका भी बताता है आपके नेचर से जुड़ी कई खास बातें

सामुद्रिक शास्त्र: इस ग्रंथ में लिखे हैं सौभाग्यशाली स्त्रियों के गुण और लक्षण

जानिए कैसा होता है अलग-अलग गर्दन वाले व्यक्तियों का स्वभाव

समु्द्र शास्त्र: स्त्रियों के गाल पर तिल होता है शुभ, डिंपल वाली लड़कियां होती हैं भाग्यशाली

समुद्र शास्त्र: बालों के रंग और आकार-प्रकार से भी जान सकते हैं व्यक्ति का नेचर और फ्यूचर

हथेली पर ऐसे निशान बनाते हैं राजयोग, ऐसे लोग को मिलता है जीवन का हर सुख

हथेली और कलाई के बीच होती है ये खास रेखाएं, इनसे जुड़ा होता है हमारी उम्र और किस्मत का राज

हथेली की इन रेखाओं से जान सकते हैं अपनी किस्मत से जुड़ी ये 10 खास बातें

भविष्य पुराण: इन 8 जगहों के आस-पास होता है जिनका घर, वे लोग सुखी नहीं रह पाते

भविष्य पुराण में बताए गए हैं सूर्यदेव के 12 स्वरूप, यही करते हैं सृष्टि का निर्माण और विनाश

जिन पुरुषों में होते हैं ऐसे शारीरिक लक्षण, वो होते हैं किस्मत वाले

भविष्य पुराण: शारीरिक लक्षणों से जानिए किन पुरुषों को नहीं मिल पाता किस्मत का साथ

अलग होता है हर व्यक्ति के नाखुनों का शेप, इससे जानिए कैसा है किसी व्यक्ति का स्वभाव

सामुद्रिक शास्त्र: पेट का आकार-प्रकार देखकर भी जान सकते हैं स्त्री-पुरुष के स्वभाव से जुड़ी खास बातें

समुद्र शास्त्र से जानिए पैरों के शेप के आधार पर कैसा हो सकता है किसी व्यक्ति का स्वभाव

चलने के तरीके से जान सकते हैं लड़कियों का नेचर और उन पर किस ग्रह का प्रभाव है

Share this article
click me!