14 से 20 फरवरी के बीच मांगलिक कार्यों के लिए कब-कब हैं शुभ मुहूर्त? जानिए इस सप्ताह के व्रत-त्योहार

Published : Feb 13, 2022, 05:43 PM IST
14 से 20 फरवरी के बीच मांगलिक कार्यों के लिए कब-कब हैं शुभ मुहूर्त? जानिए इस सप्ताह के व्रत-त्योहार

सार

हिंदू धर्म में हर मांगलिक कार्य शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है। शुभ मुहूर्त पंचांग के आधार पर निकाला जाता है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है।

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस प्रकार दिन रात के 24 घंटे के बीच 12 राशियां विचरण करती हैं, उसी तरह दिन और रात के मध्य 30 मुहूर्त विचरण करते हैं। 14 फरवरी, दिन सोमवार से फरवरी का तीसरा सप्ताह शुरू हो रहा है। फरवरी महीने के तीसरे सप्ताह में विवाह, गृह प्रवेश, जनेऊ, मुंडन और मकान-वाहन की खरीदारी आदि के लिए शुभ मुहूर्त हैं। यदि आप भी अपने घर में कुछ ऐसे ही मांगलिक कार्य कराना चाहते हैं तो इन मुहूर्त में आप शुभ कार्य कर सकते हैं। आगे जानिए इस सप्ताह के प्रमुख योगों के बारे में… 

विवाह मुहूर्त: फरवरी के तीसरे सप्ताह में विवाह के दो शुभ मुहूर्त हैं। पहला मुहूर्त 18 फरवरी और दूसरा मुहूर्त 19 फरवरी को है। यदि आप विवाह का शुभ मुहूर्त खोज रहे हैं तो इनमें से कोई भी दिन शुभ है। 

मुंडन मुहूर्त: मुंडन के लिए 14 फरवरी, सोमवार का दिन ही शुभ है। इस दिन आप अपने बच्चे का मुंडन संस्कार करा सकते हैं। 

जनेऊ मुहूर्त: जनेऊ के लिए इस सप्ताह एक दिन का ही मुहूर्त है वो भी कुछ घंटों के लिए। जनेऊ संस्कार के लिए 18 फरवरी, शुक्रवार का दिन शुभ है। इस दिन प्रातः 06:57 से दोपहर 3:23 का समय शुभ है। 

गृह प्रवेश मुहूर्त: इस सप्ताह गृह प्रवेश के लिए दो दिन का शुभ मुहूर्त है। 
1. 18 फरवरी, शुक्रवार, मुहूर्त प्रारंभ शाम 04:42 बजे से लेकर पूरी रात तक
2. 19 फरवरी, शनिवार, मुहूर्त प्रारंभ सुबह 06:56 बजे से लेकर शाम 04:52 तक

नामकरण मुहूर्त:  इस सप्ताह बच्चों के नामकरण के लिए 3 शुभ मुहूर्त हैं।  14 फरवरी, 15 फरवरी और 20 फरवरी को नामकरण संस्कार किया जा सकता है। 

खरीदारी मुहूर्त: यदि आप कोई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के इच्छुक हैं तो फरवरी में 16 फरवरी, बुधवार और 17 फरवरी, गुरुवार इसके लिए शुभ दिन हैं।

इस सप्ताह आने वाले व्रत-त्योहार
1.
14 फरवरी, सोमवार को सोम प्रदोष के साथ-साथ सोम पुष्य का शुभ योग भी बन रहा है। इस दिन सौभाग्य-आयुष्मान, सर्वार्थसिद्धि और रवि योग भी रहेंगे। इन सभी शुभ योगों में किए गए पूजा और उपाय विशेष फल देने वाले रहेंगे।
2. 16 फरवरी, बुधवार को माघ मास की पूर्णिमा तिथि है। धर्म ग्रंथों में इस तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन नदी स्नान और दान करने का विशेष महत्व है।
3. 20 फरवरी, रविवार को गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। इस दिन शाम को चंद्रमा उदय होने के बाद ही व्रत का समापन होगा।

 

ये खबरें भी पढ़ें...

Life Management: 6 अंधे हाथी देखने गए, किसी ने कहा हाथी नली जैसा होता है, किसी ने खंबे जैसा बताया…फिर क्या हुआ

Life Management: गुब्बारों पर नाम लिखकर कमरे में रखा गया, सभी को अपने नाम का गुब्बारा ढूंढना था…क्या ऐसा हुआ?

Life Management: चित्रकार ने पेंटिंग पर लिखा-इसमें कोई गलती हो तो बताएं…शाम को उसने पेंटिंग देखी तो दंग रह गया

Life Management: राजा ने साधु को राज-पाठ सौंप दिया, बाद में साधु ने उस राजा को नौकर बना लिया…फिर क्या हुआ?

Life Management: जब एक बुढ़िया ने शिवाजी महाराज को कहा मूर्ख, शिवाजी ने कारण पूछा तो बताई उनकी ये गलती

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 6 December 2025: बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश, किसके लिए शुभ-किसके लिए अशुभ?
Mangal Gochar 2025: मंगल बदलेगा राशि, 5 राशि वालों पर टूटेगी मुसीबत-हर काम में मिलेगी असफलता