6 अक्टूबर, रविवार का दिन 4 राशियों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, पैसों की तंगी, सेहत की चिंता और अपनों से विवाद संभव है। जानें, किन राशियों को रहना होगा सावधान और किन उपायों से कर सकते हैं बचाव।

Aaj Ki Unlucky Rashi 6 October 2024: 6 अक्टूबर, रविवार का दिन 4 राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव वाला साबित होगा। इन्हें किस्मत का साथ बिल्कुल भी नहीं मिलेगा। बिजनेस-नौकरी की स्थिति भी ठीक नहीं रहेगी। पैसों की तंगी बनी रहेगी। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए कौन-सी हैं ये राशियां और कैसा बीतेगा इनका दिन…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वृष वाले रहेंगे अनलकी
इस राशि के लोग 6 अक्टूबर, रविवार को अनलकी रहेंगे यानी इन्हें किस्मत का साथ नहीं मिलेगा। इनके जीवन में पैसों की तंगी बनी रहेगी। सेहत अचानक बिगड़ सकती है, जिसके कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। संतान के कारण टेंशन बढ़ सकती है। बेकार के कामों में समय बीतेगा।

कर्क वालों को मिलेगी बेड न्यूज
इस राशि के लोगों को 6 अक्टूबर, रविवार को कोई बुरी खबर मिल सकती है, जिससे इनकी सेहत बिगड़ने का भय बना रहेगा। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आने से इनका बजट भी बिगड़ सकता है। नौकरी-बिजनेस की स्थिति ठीक नहीं रहेगी। यात्रा करने से बचें, नहीं तो परेशानी होगी।

वृश्चिक वाले न शुरू करें नया काम
इस राशि के लोग 6 अक्टूबर, रविवार को कोई भी नया काम शुरू न करें नहीं तो बाद में नुकसान हो सकता है। ये लोग आज इन्वेस्टमेंट भी सोच-समझकर ही करें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेंगे। बच्चों के विवाद पुलिस थाने तक पहुंच सकता है। न चाहते हुए कुछ काम करने पड़ सकते हैं।

कुंभ वालों का होगा विवाद
इस राशि के लोगों का विवाद आज किसी से हो सकता है। नौकरी में अधिकारियों से किसी बात पर नोंक-झोंक की स्थिति बनेगी। ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर सुनने को मिलेगी। आता हुआ पैसा अटक सकता है। लव लाइफ के मामले बिगड़ सकते हैं। माता-पिता किसी बात पर आपसे नाराज हो सकते हैं।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।