Surya Grahan April 2022 Date: कब है साल का पहला सूर्यग्रहण, क्या रहेगा इसका समय, किन देशों में दिखाई देगा?

Published : Apr 22, 2022, 02:24 PM ISTUpdated : Apr 28, 2022, 04:44 PM IST
Surya Grahan April 2022 Date: कब है साल का पहला सूर्यग्रहण, क्या रहेगा इसका समय, किन देशों में दिखाई देगा?

सार

समय-समय पर सूर्य (Surya grahan 2022) व चंद्रग्रहण की घटनाएं हमारे सौरमंडल में होती रहती हैं। वैसे तो ये खगोलीय घटनाएं है, लेकिन हमारे विद्वानों ने इसे धर्म और ज्योतिष से भी जोड़ा है। यानी इसका धार्मिक महत्व भी होता है।  

उज्जैन. ग्रहण से जुड़ी कई मान्यताएं जैसे सूतक आदि हमारे देश में प्रचलित हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि ग्रहण का शुभ-अशुभ असर हर व्यक्ति पर राशि अनुसार होता है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो जब सूर्य और धरती के बीच चंद्रमा आ जाता है तो वह सूर्य की रोशनी को कुछ समय के लिए ढंक लेता है। इस घटना को ही सूर्यग्रहण कहते हैं। एक साल में एक या एक से अधिक सूर्यग्रहण हो सकते हैं। ये ग्रहण सभी देशों में एक साथ दिखाई नहीं देते। आगे जानिए साल का पहला सूर्यग्रहण कब होगा, इसका समय व अन्य खास बातें…

कब होगा साल 2022 का पहला सूर्यग्रहण?
ज्योतिषियों के अनुसार, साल 2022 का पहला सूर्यग्रहण 30 अप्रैल, शनिवार को होगा। लेकिन भारत में ये दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां इसका कोई धार्मिक और ज्योतिषीय प्रभाव नही माना जाएगा। ये ग्रहण जिन देशों में दिखाई देगा, सिर्फ वहीं इससे जुड़ी मान्यताओं और परंपराओं का पालन किया जाएगा। इस दिन वैशाख मास की अमावस्या तिथि रहेगी। यह ग्रहण मेष राशि में हो रहा है। इस दिन सूर्य, चंद्रमा और राहु मेष राशि में रहेंगे। ग्रहण का सबसे ज्यादा निगेटिव असर मेष राशि पर ही होगा।

ग्रहण का समय और किन देशों में दिखाई देगा? 
भारतीय समय के अनुसार ग्रहण का आरंभ 30 अप्रैल, शनिवार की मध्य रात्रि को 12.15 से शुरू होगा और समापन 1 मई, रविवार की सुबह 04.07 पर होगा। ग्रहण का मोक्ष काल भी यही रहेगा। अलग-अलग देशों में इसके समय में आंशिक परिवर्तन देखने को मिलेगा। ये ग्रहण दक्षिणी/पश्चिमी अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और अंटार्कटिका। जिन देशों में ये ग्रहण दिखाई देगा, सिर्फ वहीं के लोगों को ये प्रभावित करेगा।

25 अक्टूबर को होगा दूसरा सूर्य ग्रहण  
साल 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण कार्तिक अमावस्या पर 25 अक्टूबर, मंगलवार को होगा। ये ग्रहण खण्डग्रास के रूप में भारत में दिखाई देगा। इसलिए इसका धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व माना जाएगा। भारत के अलावा साल 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण विदेश के कुछ क्षेत्रों जैसे यूरोप, दक्षिणी/पश्चिमी एशिया, अफ्रीका और अटलांटिका में दिखाई देगा। 

ये भी पढ़ें-

Surya grahan 2022: सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं के लिए क्या हैं Do and Don'ts


अप्रैल का अंतिम सप्ताह रहेगा खास, 3 ग्रह बदलेंगे राशि, सूर्यग्रहण और शनिश्चरी अमावस्या का योग भी बनेगा

Shani Rashi Parivartan 2022: जब शुरू होती है शनि की साढ़ेसाती या ढय्या तो मिलने लगते हैं ऐसे अशुभ संकेत
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज