
उज्जैन. हिंदू नववर्ष की शुरुआत 13 अप्रैल को गुड़ी पड़वा से होगी। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कृष्णपक्ष में चंद्रमा का प्रभाव घटता है, जिसे शुभ नहीं माना जाता। यही कारण है कि चैत्र महीने के शुक्लपक्ष से नए साल की शुरुआत मानी जाती है।
चैत्र माह का महत्व
अमावस्या के बाद चन्द्रमा जब मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में प्रकट होकर हर दिन एक-एक कला बढ़ता हुआ 15 वें दिन चित्रा नक्षत्र में में पूरा होता है, तब वह महीना चित्रा नक्षत्र के कारण चैत्र कहलाता है। हिन्दू नववर्ष के चैत्र महीने से ही शुरू होने के पीछे पौराणिक मान्यता है कि भगवान ब्रह्मदेव ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से ही सृष्टि की रचना शुरू की थी। ताकि सृष्टि निरंतर प्रकाश की ओर बढ़े।
होली के अगले दिन से ही शुरू हो जाता है चैत्र माह
- होली के दूसरे ही दिन से चैत्र महीना शुरू हो जाता है, लेकिन ये समय कृष्ण पक्ष का होता है। मतलब पूर्णिमा से अमावस्या तक का।
- इन 15 दिनों में चंद्रमा लगातार घटता है और अंधेरा बढ़ता जाता है। सनातन धर्म में तमसो मां ज्योतिर्गमय् यानी अंधेरे से उजाले की ओर जाने की मान्यता है।
- इस कारण चैत्र महीने की शुरुआत के 15 दिन जो कि पूर्णिमा से अमावस्या तक होते हैं, उनको छोड़ दिया जाता है।
- अमावस्या के बाद जब शुक्लपक्ष लगता है तो शुक्ल प्रतिपदा से नया साल मनाया जाता है, जो अंधेरे से उजाले की ओर जाने का संदेश देता है।
- अमावस्या के अगले दिन से शुक्लपक्ष शुरू होता है, जिसमें हर दिन चंद्रमा बढ़ता है और उजाला बढ़ता है।
हिंदू धर्म ग्रंथों की इन शिक्षाओं के बारे में भी पढ़ें
वसंत उत्सव 29 मार्च को, शिवजी का ध्यान भंग करने के लिए हुई इस ऋतु की रचना
फाल्गुन पूर्णिमा पर दान करने का है खास महत्व, जानिए इस तिथि से जुड़ी परंपराएं
क्यों नहीं करना चाहिए किसी का जूठा भोजन? जानिए इस परंपरा से जुड़े धार्मिक और वैज्ञानिक पक्ष
आपके जन्मदिन में ही छिपा है लंबी उम्र का राज, Birth Day से जानें कितने साल जिएंगे आप
हिंदू परंपरा का हिस्सा है ध्वज, इसे घर या मंदिर में लगाने से दूर हो सकते हैं वास्तु और ग्रहों के दोष
इन 10 बातों का ध्यान रखेंगे तो कम होंगी लाइफ की परेशानियां और घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि
भीष्म पितामाह ने युधिष्ठिर को बताया था क्या करने से बढ़ सकती हैं मनुष्यों की उम्र
किस धर्म ग्रंथ में क्या लिखा है यमलोक और यमराज के बारे में? जानिए इनसे जुड़ी खास बातें
केले का पेड़ लगाएं तो ध्यान रखें ये 8 बातें, नहीं तो जीवन में बनी रहेंगी परेशानियां
नीति: इन 5 कारणों से नष्ट हो जाता है धन, सभी को ध्यान रखनी चाहिए ये बातें
नीति: जो लोग ये 3 काम करते हैं, वे हमेशा चैन की नींद सोते हैं
नीति: किन लोगों का सम्मान, मित्रता, विद्या और सुख नष्ट हो जाते हैं
विष्णु पुराण: रात को कहां और किन लोगों के पास जाने से बचना चाहिए?
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।