हथेली की ये 6 रेखाएं, चिह्न और पर्वत बना सकते हैं आपको किस्मत वाला और धनवान

Published : May 03, 2021, 11:41 AM IST
हथेली की ये 6 रेखाएं, चिह्न और पर्वत बना सकते हैं आपको किस्मत वाला और धनवान

सार

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, हथेली में बनने वाली कुछ विशेष रेखाएं और चिह्न व्यक्ति को भाग्यशाली बनाती हैं। यदि किसी व्यक्ति की हथेली में ये रेखाएं होती हैं तो ऐसा ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌व्यक्ति बेहद धनवान माना जाता है। ये रेखाएं व चिह्न किस्मत वाले लोगों की हथेली में ही पाए जाते हैं।

उज्जैन. हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, हथेली में बनने वाली कुछ विशेष रेखाएं और चिह्न व्यक्ति को भाग्यशाली बनाती हैं। यदि किसी व्यक्ति की हथेली में ये रेखाएं होती हैं तो ऐसा ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌व्यक्ति बेहद धनवान माना जाता है। ये रेखाएं व चिह्न किस्मत वाले लोगों की हथेली में ही पाए जाते हैं। जानिए धनवान लोगों की हथेली पर बनने वाली इन रेखाओं और चिह्नों के बारे में…

1. अगर मणिबंध से निकलती हुई सीधी और स्पष्ट रेखा शनि पर्वत पर जाती हो तो ऐसा व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली और धनवान होता है। हस्तरेखा में भाग्य रेखा मुख्य रेखा होती है। अगर भाग्य रेखा पर त्रिकोण का निशान बना हो तो उसे अचल सम्पति मिलती है। 
2. हथेली पर शुक्र पर्वत अंगूठे के नीचे बने उभार वाले हिस्से को कहते हैं। अगर किसी व्यक्ति का शुक्र पर्वत ऊंचा उठा हो तो वह धनी होता है। जिस व्यक्ति का शुक्र पर्वत उठा हुआ होता है वह सभी तरह के भौतिक सुख प्राप्त करता है।
3. अगर हथेली पर भाग्य रेखा सूर्य रेखा पर जाकर मिलती है तो ऐसे व्यक्ति को अचानक धन की प्राप्ति होती है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हथेली पर मछली का निशान काफी शुभ माना जाता है। यह निशान भी अचानक धन प्राप्ति का संकेत माना जाता है।
4. मस्तिष्क रेखा पर त्रिकोण का निशान बनने पर व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होता है उसको पैतृक सम्पति मिलती है। अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर दो सूर्य रेखा बनती है तो ऐसा व्यक्ति समाज में मान-सम्मान और काफी धन संपत्ति से समृद्धि रहता है।
5. अगर जिस किसी व्यक्ति के हथेली पर शुक्र पर्वत पर वर्ग का निशान बना होता है तो उसका विवाह धनी परिवार में होता है। वहीं अगर गुरु पर्वत पर क्रास का निशान बना हो तो ऐसा व्यक्ति विवाह के बाद काफी धन-संपदा प्राप्त करता है।
6. अगर मणिबंध पर तीन स्पष्ट रेखाएं बनती हैं तो ये रेखाएं भाग्यशाली और धनवान बनाती हैं। हस्तरेखा में कलाई पर बने मणिबंध की रेखाओं का संबंध पिछले जन्मों में किए गए कर्मों के आधार पर बनती है।

हस्त शास्त्र के बारे में ये भी पढ़ें

जिनकी हथेली में होता है इन 5 में से कोई भी 1 शुभ योग, वो होता है किस्मत वाला

हथेली के निशान और अंगुली की बनावट से भी जान सकते हैं किसी के भी भविष्य और स्वभाव से जुड़ी खास बातें

हथेली में हो सकते हैं एक से ज्यादा त्रिभुज के निशान, सभी से जुड़े होते हैं खास संकेत

हथेली पर दबा हो मंगल पर्वत का स्थान तो मिलने लगते हैं अशुभ फल, जानिए खास बातें

फेस रीडिंग: मस्तक पर बने चिह्नों को देखकर भी जान सकते हैं व्यक्ति का नेचर और फ्यूचर

हस्तरेखा: हथेली का ये निशान होता है बहुत खास, देता है कभी शुभ तो कभी अशुभ फल

भोग-विलास में डूबा रहता है वो व्यक्ति जिसकी हथेली में होता है ये खास निशान

हथेली की रेखाओं में बने अंग्रेजी का ये खास अक्षर तो समझिए आप हैं किस्मत वाले

हथेली की रेखाएं बना सकती हैं आपको मालामाल, क्या आपके हाथों में बन रहे हैं ये योग

हस्तरेखा: आप विदेश जा पाएंगे या नहीं, जान सकते हैं हथेली की इन लकीरों से

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज