Chaitra Navratri 2022: नवरात्रि में बनेगा ग्रहों का खास योग, देवी का वाहन घोड़ा होने से मिलेंगे शुभ फल

Published : Mar 27, 2022, 03:11 PM ISTUpdated : Apr 01, 2022, 05:50 PM IST
Chaitra Navratri 2022: नवरात्रि में बनेगा ग्रहों का खास योग, देवी का वाहन घोड़ा होने से मिलेंगे शुभ फल

सार

इस बार चैत्र नवरात्रि का आरंभ 2 अप्रैल से हो रहा है, जो 19 अप्रैल तक रहेगी। इसे बड़ी नवरात्रि भी कहते हैं। इस बार चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2022) में कोई भी तिथि क्षय नही है, इसलिए माता की आराधना पूरे 9 दिन की जाएगी।

उज्जैन. चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2022) के दौरान ही मंगल और बुध ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होगा। ज्योतिषियों के अनुसार, ये शुभ संयोग है। इस बार देवी घोड़े पर सवार होकर आएगी। ये शुभ संकेत है। मां दुर्गा को सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की देवी कहा गया है। इसलिए नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। जो हर मनोकामना पूरी करने वाले और हर तरह के दोष खत्म होने वाले होते हैं। आगे जानिए चैत्र नवरात्रि से जुड़ी खास बातें…

ये भी पढ़ें- Papmochani Ekadashi 2022: 28 मार्च को शुभ योग में करें ये उपाय, धन लाभ के साथ होंगे ये फायदे भी

चैत्र नवरात्रि में ऐसी रहेगी ग्रहों की स्थिति
चैत्र नवरात्रि में मकर राशि में शनि देव, मंगल के साथ रहेंगे, जो पराक्रम में वृद्धि करेंगे। रवि पुष्य नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग नवरात्रि को स्वयं सिद्ध बनाएंगे। शनिवार से नवरात्रि का प्रारंभ शनिदेव का स्वयं की राशि मकर में मंगल के साथ रहना निश्चित ही सिद्धि कारक है। इससे कार्य में सफलता, मनोकामना की पूर्ति, साधना में सिद्धि मिलेगी। चैत्र नवरात्रि के दौरान कुंभ राशि में गुरु, शुक्र के साथ रहेगा। मीन में सूर्य, बुध के साथ, मेष में चंद्रमा, वृषभ में राहु, वृश्चिक में केतु विराजमान रहेंगे।

ये भी पढ़ें- अप्रैल 2022 में ग्रहों का दुर्लभ संयोग, सभी 9 ग्रह बदलेंगे राशि, शनिदेव बढ़ाएंगे इन 3 राशि वालों की परेशानी
 

घोड़े पर सवार होकर आएंगी देवी भैंसे पर जाएंगी
ज्योतिषियों के अनुसार, नवरात्रि में मां दुर्गा अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर आती हैं और विदाई के समय भी वाहन अलग होता है। इस बार नवरात्रि शनिवार से शुरू होगी, जिसके चलते देवी दुर्गा के आगमन का वाहन घोड़ा रहेगा और अंतिम दिन रविवार होने से जाने का वाहन भैंसा होगा। देवी के दोनों वाहन देश में विवाद, तनाव, दुर्घटनाएं और प्राकृतिक आपदाओं की ओर संकेत कर रहे हैं। इसलिए देवी आराधना से अशुभ फल में कमी आ सकती है। 

ये भी पढ़ें- 31 मार्च को शुक्र ग्रह करेगा राशि परिवर्तन, मेष सहित इन 3 राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

10 अप्रैल को मनाई जाएगी श्रीराम नवमी
धर्म ग्रंथों के अनुसार चैत्र नवरात्रि के अंतिम यानी नवमी तिथि पर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। मान्यता है कि त्रेतायुग में इसी तिथि पर भगवान विष्णु ने अयोध्या के राजा दशरथ के यहां श्रीराम के रूप में अवतार लिया था। इस दिन प्रमुख राम मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी व अन्य आयोजन भी किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें-

साल में सिर्फ एक बार आता है ये शुभ योग, इस बार 30 मार्च को बनेगा, सिर्फ 4 घंटे 23 मिनट रहेगा


मीन राशि में सूर्य-बुध बना रहे हैं राजयोग, लेकिन मकर राशि में शनि-मंगल को जोड़ी बढ़ा सकती हैं परेशानी

Papmochani Ekadashi 2022: 28 मार्च को शुभ योग में करें पापमोचनी एकादशी व्रत, ये हैं विधि, शुभ मुहूर्त और कथा

कुंभ से निकलकर मीन राशि में आया बुध, इन 3 राशि वालों को रहना होगा संभलकर, हो सकती है धन हानि

2022 में कितने चंद्रग्रहण होंगे, कौन-सा भारत में दिखेगा और कौन-सा नहीं? जानिए चंद्रग्रहण से जुड़ी हर खास बात
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज