Jamun Recipe: जामुन का स्वाद लगेगा ज्यादा टेस्टी, मानसून में ट्राई करें 3 सिंपल रेसिपी

Published : Jun 28, 2025, 11:04 AM IST
3 Simple Jamun  Recipe in Monsoon

सार

Jamun Recipe:मानसून में जामुन सिर्फ फल की तरह नहीं, बल्कि मजेदार रेसिपी के रूप में भी खाएं। जानें बिना शक्कर का जामुन पापड़, जामुन शॉट और शरबत बनाने की आसान विधि।

Jamun Recipe in Monsoon: मानसून के मौसम में जामुन का फल खूब बिकता है। ज्यादातर लोग फल खाना पसंद करते हैं। अगर आप भी जामुन का फल खाकर ही काम चला रहे हैं तो अपने स्वाद को थोड़ा टिव्स्ट दें। आप जामुन की तीन रेसिपी बनाकर जामुन के स्वाद को दोगुना बढ़ा सकते हैं। आईए जानते हैं जामुन की सिंपल रेसिपी के बारे में।

1.बिना शक्कर का जामुन पापड़

जामुन का पापड़ बनाने के लिए आपको सेब और जामुन पल्प की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले सेब के छिलके हटा लें और जामुन का पल्प निकाल लें। आपको सेब को एक प्रेशर कुकर सीटी में पकाना है। इसके बाद मिक्सर ग्राइंडर में जामुन के पल्प और सेब को पीस लें। इसके बाद एक प्लेट में या सिलिकॉन मैट में पेस्ट को पतला-पतला फैला लें। आप इसे धूप में या फिर हवा में सुखा सकती हैं। जब पल्प सूख जाएगा तो आसानी से निकल आएगा। आप चाकू से काट लें और एयर टाइट कंटेनर में रखकर लंबे समय तक इस्तेमाल करें।

2.बनाएं जामुन शॉट

जामुन का पल्प निकाले। आप काला नमक, भुना जीरा पाउडर, सफेद नमक, नींबू, शक्कर, थोड़ा पानी मिलाकर मिक्सर ग्राइंडर में मिक्स कर लें। अगर आपको जामुन शॉट का स्वाद बढ़ाना है तो सोडा को आधा ग्लास भरकर आधा ग्लास जामुन मिक्सर मिला लें। तैयार है मानसून में रिफ्रेशिंग जामुन शॉट रेसिपी। जामुन शॉट बनाने के लिए पके हुए जामुन का ही इस्तेमाल करें। अगर आपने आधे पके जामुन इस्तेमाल किए तो जामुन शॉट का स्वाद बिगड़ जाएग। 

3. ठंडा जामुन का शरबत

एक पेन में जामुन, पानी, काला नमक, भुना जीरा पउडर, शक्कर, मिलाकर जामुन पकने तक पकाएं। फिर एक छन्नी में जामुन के पल्प को डालकर पका लें। फिर रस को ठंडा कर लें। एक ग्लास में बर्फ के टुकड़े डालें और फिर जामुन सिरप एड करें। गर्मियों में जामुन शरबत पीने से गर्मियों में ठंडक का एहसास होगा।

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

गैस पर 30 मिनट में तैयार करें जूसी चिकन तंदूरी, स्वाद होगा होटल से भी बेहतर
बाजार जैसा टेस्टी ऐग रोल अब घर पर बनाएं, बस 15 मिनट में तैयार होगी ये आसान रेसिपी