प्याज काटते वक्त रो-रोकर हो जाता है बुरा हाल, तो ये 5 हैक्स आएंगे काम!

Published : Jan 06, 2025, 07:35 PM ISTUpdated : Jan 06, 2025, 07:43 PM IST
Ways to prevent onion tears

सार

प्याज काटते समय आंखों से आंसू आना एक आम समस्या है। इस लेख में, हम आपको 5 आसान हैक्स बताएंगे जिनसे आप बिना आंसू बहाए प्याज काट सकते हैं।  

प्याज महंगा हो या सस्ता इसका इस्तेाल हम सभी के घरों में कई सारी डिशेज में रोजाना होती है। कभी सलाद के लिए गोल प्याज चाहिए, तो छोंक के लिए बारीक और छोटे टुकड़ों में कटे। महिलाएं सालों से किचन में बिना दुख के रोती हुई नजर आईं हैं। प्याज काटना वो का है, जो हंसते हुए के आंख में आंसू ला दे। बहुत से लोगों को प्याज काटना बहुत मुश्किल लगता है क्योंकि इससे न सिर्फ आंसू बहते हैं, बल्कि इससे आंखों में जलन होती है। ऐसे में आज हम आपको 5 हैक बताएंगे, जिससे आप भी अब बिना हेलमेट लगाए फटाफट प्याज काट सकते हैं।

प्याज काटते वक्त आंसू रोकने के 5 आसान हैक्स

प्याज को फ्रिज में रखें

प्याज काटने से पहले उसे आधे घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा कर लें। ठंडा प्याज आंखों में जलन और आंसू लाने वाले रस को कम करता है।

चाकू में तेल लगाएं

प्याज काटने से पहले चाकू में तेल लगा लें, इससे भी प्याज काटते वक्त आंसू नहीं आएंगे। प्याज का रस हवा के माध्यम से आंखों तक पहुंचने से पहले तेल में चिपक जाता है, इसलिए आंखों से आंसू नहीं आते।

लहसुन छीलने में होता है घंटो बर्बाद और नाखून खराब, तो इन 5 हैक्स की लें मदद

पानी में डुबोएं

प्याज के छिलके को निकलने के बाद उसे कुछ देर के लिए पानी में भिगोकर रखें। पानी में भिगोने से प्याज के जलन पैदा करने वाले रस पानी में धुल जाते हैं, जिससे भी प्याज काटते वक्त आंखों में जलन नहीं पैदा करता है।

माइक्रोवेव में गर्म कर लें

प्याज को काटने से पहले उसे कुछ देर माइक्रोवेव में गर्म कर लें, ताकी रस गर्म हो जाए या फिर सूख जाए। बाद में प्याज को ठंडा करके काट लें, माइक्रोवेव की गर्महट से प्याज का जलन पैदा करने वाला रस सूख जाता है, जिससे काटते वक्त आंखों में आंसू नहीं आता है।

चाकू में नींबू का रस लगाएं

प्याज के रस में मौजूद एंजाइम आंखों में जलन पैदा करता है, इसलिए चाकू में थोड़ा नींबू का रस लगाएं। नींबू का रस प्याज काटते वक्त एंजाइम को आंख और नाक तक पहुंचने से रोकेगा, जिससे आपके आंखों में जलन और आंसू नहीं आएगी।

मटर को छीलने का टेंशन खत्म, झट से टिफन के लिए बनाएं साबुत मटर की सब्जी

स्पेशल टिप्स

प्याज यदि सलाद के लिए काट रहे हैं, तो प्याज का छिलका निकालकर हल्का गुनगुना पानी में डालकर काट लें। इससे प्याज के टेस्ट और क्रिस्प में कोई बदलाव नहीं होगा और न ही काटते वक्त आंखों से आंसू आएगा।

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

आद्रा में क्यों बनती है दाल भरी पूरी-खीर? परंपरा के साथ जानिए बनाने का आसान तरीका
कच्चे आम और प्याज से बनाएं स्पेशल भरवा करेला, बिना कड़वाहट वाली स्टेप बाय स्टेप आसान रेसिपी