बच्चे का Dabba रोज होगा खाली, 7 दिन टिफिन में दें 7 डिफरेंट सेंडविच

Published : Jan 08, 2025, 03:00 PM IST
7 different sandwiches Recipe

सार

7 different sandwiches: सुबह के झटपट नाश्ते के लिए बच्चों को खिलाएं ये 7 स्वादिष्ट और पौष्टिक सैंडविच। चीज़ वेज, पीनट बटर-बनाना, पनीर टिक्का, चॉकलेट, एग, वेज मयोनीज और स्पाइसी चटनी सैंडविच बनाने की आसान रेसिपी।

फूड डेस्क : बच्चों के लिए सुबह-सुबह नास्ता बनाना मुश्किल काम होता है। ऐसे में सुबह टिफिन बनाने में देर हो जाने पर यह रेसिपी आपके बहुत काम आ सकती है। आज हम आपको डिफरेंट-डिफरेंट स्टाइल के सैंडविच बनाना सिखा रहे हैं। खास बात ये है कि इन सैंडविच को बनाने में आपको मुश्किल से 10 मिनट लगेंगे। लेकिन आपके बच्चे की जुबां पर इसका स्वाद दिनभर बना रहेगा। तो इस वीकेंड बच्चों को खिलाएं 7 अलग-अलग सैंडविच रेसिपीज, जो स्वादिष्ट और पौष्टिक भी हैं! हर दिन के लिए एक नई रेसिपी तैयार करें जो बच्चों को पसंद भी आए और हेल्दी भी हो।

  • 1. चीज़ वेज सैंडविच
  • ब्रेड स्लाइस - 4
  • ग्रेटेड चीज़ - 1/2 कप
  • उबले आलू - 1 (मैश किया हुआ)
  • गाजर और शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • नमक और चाट मसाला - स्वादानुसार

विधि: सभी सामग्री को मिलाकर स्टफिंग बनाएं। ब्रेड पर स्टफिंग लगाएं और ग्रिल करें। सॉस के साथ परोसें।

दूध के साथ नहीं मिलाना पड़ेगा बाहरी Powder, बच्चे मांगकर पिएंगे मसाला Milk

2. पीनट बटर-बनाना सैंडविच

  • ब्रेड स्लाइस - 2
  • पीनट बटर - 2 चम्मच
  • केले के स्लाइस - 1
  • शहद - 1 चम्मच

विधि: ब्रेड पर पीनट बटर लगाएं। केले के स्लाइस रखें और शहद डालें। इसे टोस्ट करें या ऐसे ही सर्व करें।

3. पनीर टिक्का सैंडविच

  • ब्रेड स्लाइस - 4
  • पनीर क्यूब्स - 1 कप
  • दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, मसाले - मैरीनेशन के लिए
  • शिमला मिर्च और प्याज - कटी हुई

विधि: पनीर और सब्जियों को दही और मसालों में मैरीनेट करें। ग्रिल करके ब्रेड में स्टफ करें। बच्चों को गरमागरम परोसें।

4. चॉकलेट सैंडविच

  • ब्रेड स्लाइस - 2
  • चॉकलेट स्प्रेड - 2 चम्मच
  • कटे हुए ड्राई फ्रूट्स - 1 चम्मच

विधि: ब्रेड पर चॉकलेट स्प्रेड लगाएं। ड्राई फ्रूट्स डालें और ब्रेड को टोस्ट करें। मीठे का मजा लें।

नहीं खानी मिठाई? घर में बनाएं मावा की 5 जायकेदार Recipes

5. एग सैंडविच

  • ब्रेड स्लाइस - 4
  • उबले अंडे - 2 (कटे हुए)
  • मेयोनीज - 2 चम्मच
  • काली मिर्च और नमक - स्वादानुसार

विधि: उबले अंडे और मेयोनीज को मिक्स करें। ब्रेड पर स्टफिंग लगाकर सैंडविच तैयार करें। टोमेटो सॉस के साथ परोसें।

6. वेज मयोनीज सैंडविच

  • ब्रेड स्लाइस - 4
  • उबली हुई सब्जियां (मटर, गाजर, कॉर्न)
  • मयोनीज - 2 चम्मच
  • नमक और काली मिर्च - स्वादानुसार

विधि: सब्जियों और मयोनीज को मिक्स करें। ब्रेड पर स्टफिंग लगाकर सैंडविच बनाएं। इसे टोस्ट करें या ऐसे ही परोसें।

7. स्पाइसी चटनी सैंडविच

  • ब्रेड स्लाइस - 4
  • हरी चटनी - 2 चम्मच
  • उबले आलू - 1
  • प्याज और खीरा - पतले कटे हुए
  • चाट मसाला - स्वादानुसार

विधि: ब्रेड पर हरी चटनी लगाएं। उबले आलू और सब्जियां रखें। चाट मसाला छिड़कें और टोस्ट करें।

सर्दियों में किस तरह का खाना खाएं? जानें सिस्टमेटिक हेल्दी डाइट प्लान

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कच्चे आम और प्याज से बनाएं स्पेशल भरवा करेला, बिना कड़वाहट वाली स्टेप बाय स्टेप आसान रेसिपी
शादी में बचा खाना फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत, ये 5 ट्रिक रखेंगी 48 घंटे तक फ्रेश