नहीं पिज्जा-बर्गर से गुरेज, 78 में भी बच्चों से खाने के शौकीन अमेरिकी प्रेसिडेंट

Published : Jan 20, 2025, 12:39 PM IST
america 47th president donald trump favourite food

सार

Donald trump favourite food: डोनाल्ड ट्रंप को जंक फूड, कोल्ड ड्रिंक, टाकोज, स्टीक्स, हॉट डॉग और आइसक्रीम का शौक है। जानिए अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति की पसंदीदा खाने-पीने की चीजें।

फूड डेस्क: डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर आज 20 जनवरी को शपथ लेंगे। देश-दुनिया का हर व्यक्ति डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी से बड़ी और छोटी बातों को जानना चाहता है। आपने ट्रंप की लव लाइफ या पॉलिटिक्स करियर के बारे में जरूर पढ़ा होगा। आज हम आपको ट्रंप के फेवरेट फूड के बारे में जानकारी देंगे। जानिए आखिर अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश के प्रेसिडेंट को खाने में क्या पसंद है।

78 में जंक फूड के शौकीन ट्रंप

उम्र बढ़ाने के साथ जहां लोग तला-भुना खाना छोड़ कर सादा खाना खाते हैं, वही ट्रंप के साथ बिल्कुल उल्टा है। अमेरिकी प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप फास्ट फूड बहुत शौक से खाते हैं। कैंपियन के दौरान ट्रंप की ऐसी बहुत सी फोटोज वायरल हुई हैं, जिसमें वो पिज़्ज़ा या बर्गर खाते हुए दिख रहे हैं। ट्रंप फ्रेंच फ्राइज और फ्रेंच चिकन भी बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। उनकी फोटोज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि उन्हें जंक फूड से कितना लगाव है।

इम्यूनिटी के लिए बेस्ट: एवोकाडो पालक सूप की रेसिपी, तुरंत करें नोट

कोल्ड ड्रिंक के हैं दीवाने

जंक फूड के साथ अगर कोल्ड ड्रिंक या कोला मिल जाए तो मानों बात ही बन जाए। ट्रंप के साथ भी ठीक वैसा ही है। ट्रंप ना सिर्फ जंक फूड खाते हैं बल्कि साथ में कोल्ड ड्रिंक पीना भी खूब पसंद करते हैं।कोला डाइट उनकी पसंदीदा ड्रिंक में शामिल है।

टाकोज करते हैं एंजॉय

मीट और वेजीटेबल्स से बनने वाले टाकोज को भी डोनाल्ड ट्रंप खूब एंजॉय करते हैं। डोनाल्ड ट्रंप की फोटोज सोशल मीडिया में खूब वायरल होती हैं जिसे देखकर पता चलता है कि ट्रंप खान-पीने के खूब शौकीन हैं। 

बच्चों की तरह खाते हैं आइसक्रीम

डोनाल्ड ट्रंप को बच्चों की तरह कोन में आइसक्रीम खाने का खूब शौक है। वेनीला के साथ ही चॉकलेट फ्लेवर आइसक्रीम उनकी पसंदीदा लिस्ट में शामिल है। साथ ही भूख लगने पर ट्रंप स्टीक्स और हॉट डॉग एंजॉय करना नहीं भूलते हैं।  

और पढ़ें: नाश्ते में पालक की 5 टेस्टी डिश, बिना मुंह बनाएं चट कर जाएंगे बच्चे

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कच्चे आम और प्याज से बनाएं स्पेशल भरवा करेला, बिना कड़वाहट वाली स्टेप बाय स्टेप आसान रेसिपी
शादी में बचा खाना फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत, ये 5 ट्रिक रखेंगी 48 घंटे तक फ्रेश