Kitchen Hacks: काटने के बाद काले नहीं पड़ेंगे सेब, आलू और बैंगन, अपनाएं ये 4 आसान ट्रिक्स

Published : Mar 07, 2026, 09:30 AM IST

kitchen Hacks For Fruits and Vegetables: सेब, आलू या बैंगन काटने के बाद कुछ मिनट में ये काले पड़ने लगते हैं। ऐसे में क्या कोई तरीका है, जिससे हम इन्हें काला पड़ने से रोक सकें, आइए जानते हैं...

PREV
15
क्यों काले पड़ते हैं काटने के बाद सब्जी या फल

सेब, आलू, बैंगन जैसी सब्जियां काटने के तुरंत बाद ही काली इसलिए पड़ जाती है, क्योंकि इसके एंजाइम ऑक्सीडेट होने लगते हैं। इससे सब्जी और फल का रंग बदल जाता है, जो दिखने में अच्छे नहीं लगते हैं। साथ में इनका स्वाद भी बदल जाता है। ऐसे में आप कुछ आसान तरीके अपना कर इसे सफेद और फ्रेश रख सकते हैं।

और पढ़ें- Coffee Recipes: रोज वाली कॉफी छोड़िए, घर पर बनाएं 3 कैफे-स्टाइल कॉफी, हर घूंट लगेगा कमाल

25
नींबू के रस का करें इस्तेमाल

ये जल्दी काले नहीं पड़ते हैं। नींबू में मौजूद एसिड ऑक्सीडेशन की प्रोसेस को धीमा कर देता है, इससे कटे हुए आलू, सेब, बैंगन लंबे समय तक फ्रेश और सफेद दिखाई देते हैं। खासकर अगर आप बच्चों के टिफिन के लिए या सलाद के लिए सेब काट रहे तो उसमें थोड़ा सा नींबू जरूर डालें।

35
नमक वाले पानी का करें इस्तेमाल

नमक वाला पानी भी सब्जी और फलों को काला होने से बचाता है। एक बाउल में पानी लें, उसमें थोड़ा सा नमक डालें। कटे हुए आलू, बैंगन या सेब को उसमें डालकर रख दें। नमक वाला पानी हवा के संपर्क को कम करता है और इससे सब्जी और फल के टुकड़े काले नहीं पड़ते है। खासकर आलू और बैंगन के लिए तो ये तरीका बहुत कारगर होता है।

45
सिरका के पानी में डालें

सिरका यानी कि विनेगर का इस्तेमाल करके भी आप सब्जियों और फलों को काला होने से बचा सकते हैं। आप एक कटोरी पानी में 1 2 चम्मच सिरका मिलाएं। उसमें कटे हुए फल और सब्जियों को कुछ मिनट के लिए डालकर रखें। ऐसा करने से इनका रंग जल्दी काला नहीं पड़ता है और सब्जियां लंबे समय तक फ्रेश रहती हैं। सिरका में डूबे होने के कारण इसमें मौजूद बैक्टीरिया भी खत्म हो जाते हैं।

55
बर्फ के पानी में रखें सब्जी या फल

बर्फीले ठंडे पानी में अगर आप कटी हुई सब्जी या फल रखते हैं, तो इससे वो तुरंत काले नहीं पड़ते हैं। कटे हुए आलू, बैंगन या सेब को आप बर्फ वाले ठंडे पानी में डुबोकर रखें। इससे हवा का असर कम होता है, उनका रंग काला नहीं पड़ता है। ध्यान रखें कि ज्यादा देर इसे खुला ना छोड़े नहीं तो रंग बदलने लगता है।

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories