बेकरी जैसा स्पंजी रम केक घर पर, न करें ये 6 बेकिंग मिस्टेक

Published : Dec 21, 2025, 06:59 PM IST
Avoid baking mistakes rum cake

सार

घर पर बेकरी जैसा स्पंजी रम केक बनाना चाहते हैं? जानें रम केक बनाते वक्त होने वाली आम बेकिंग गलतियां, जैसे ओवर मिक्सिंग, गलत टेंपरेचर और रम डालने का सही तरीका। इन टिप्स से केक बनेगा सॉफ्ट, मॉइश्चर और परफेक्ट।

Rum Cake Baking Mistakes: क्रिसमस और न्यू ईयर का सेलिब्रेशन रम केक के बगैर अधूरा है। बेकरी शॉप में रम केक की भारी डिमांड होती है, कई बार तो रम केक मिलना मुश्किल हो जाता है। इसलिए ज्यादातर लोग घर पर रम केक बनाते हैं, लेकिन घर पर रम केक बनाते समय अक्सर केक हार्ड, ड्राई या कच्चा रह जाता है। जबकि बेकरी का रम केक इतना स्पंजी, सॉफ्ट और खुशबूदार होता है कि मुंह में जाते ही घुल जाता है। इसका राज सही इंग्रेडिएंट्स से ज्यादा सही बेकिंग टेक्नीक है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका रम केक बिल्कुल बेकरी जैसा बने, तो इन आम बेकिंग मिस्टेक्स से बचना बेहद जरूरी है।

1. केक बैटर को ज्यादा फेंटना

रम केक का बैटर अगर जरूरत से ज्यादा मिक्स कर दिया जाए तो उसमें ग्लूटन ज्यादा एक्टिव हो जाता है, जिससे केक रबरी और सख्त बनता है। ड्राई और वेट इंग्रेडिएंट्स मिलाने के बाद हल्के हाथ से फोल्ड करें, मिक्सर का इस्तेमाल न करें।

2. रम सीधे गर्म बैटर में डालना

अक्सर लोग रम को गर्म बैटर या गरम केक पर डाल देते हैं, जिससे अल्कोहल उड़ जाता है और फ्लेवर खत्म हो जाता है। रम को हमेशा केक ठंडा होने के बाद ब्रश या सिरप की तरह डालें, ताकि खुशबू और टेस्ट दोनों बने रहें।

3. ओवन प्रीहीट न करना

प्रीहीट किए बिना केक बेक करने से केक ठीक से फूलता नहीं और बीच से बैठ जाता है। ओवन को कम से कम 10-15 मिनट पहले 170-180°C पर प्रीहीट जरूर करें।

इसे भी पढ़ें- कोलकाता की 200 साल पुरानी बेकरी, जहां आज भी लकड़ी की भट्टी में बनते हैं केक

4. गलत टेंपरेचर पर बेक करना

बहुत तेज टेंपरेचर पर बेक करने से केक ऊपर से जल जाता है और अंदर से कच्चा रह जाता है। इसलिए रम केक हमेशा मीडियम टेंपरेचर (170°C) पर धीरे-धीरे बेक करें।

5. बेकिंग के बीच-बीच में ओवन खोलना

बार-बार ओवन खोलने से तापमान गिरता है और केक का स्ट्रक्चर खराब हो जाता है। पहले 25-30 मिनट ओवन न खोलें, फिर टूथपिक से केक बेकिंग टेस्ट करें।

6. बेक होने के तुरंत बाद केक काट लेना

गरम केक को काटने से वह टूट जाता है और नमी बाहर निकल जाती है। केक को पूरी तरह ठंडा होने दें, फिर रम सिरप डालें और काटें।

परफेक्ट स्पंजी रम केक के लिए एक्स्ट्रा टिप

केक को रम सिरप डालने के बाद रातभर ढककर रखें। इससे केक ज्यादा सॉफ्ट, मॉइश्चराइज्ड और फ्लेवरफुल बनता है-बिल्कुल बेकरी जैसा।

इसे भी पढ़ें- Christmas Cake: बिना ओवन, बिना झंझट के घर पर मिनटों में बनाएं नो-बेक क्रिसमस केक

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Easy Capsicum Recipes: एक ही शिमला मिर्च से बनाएं 5 लाजवाब डिशेज, हर कोई पूछेगा रेसिपी
बच्चा जा रहा है हॉस्टल? 4 होममेड मील प्रीमिक्स करें तैयार, बस गर्म पानी मिलाते ही बन जाएगा खाना