दिल्ली सर्दी में कहां खाएं मिठाई ? जानें टॉप फेमस दुकानें

Published : Nov 16, 2025, 04:21 PM IST
Delhi famous sweets and desserts

सार

Best sweet shops in Delhi: सर्दियों में दिल्ली की खूबसूरती देखते बनती है। आप भी राजधानी जाने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपके लिए ऐसे दुकानों की लिस्ट लेकर आए हैं, जहां पर मिठाई से लेकर मॉडर्न डेसर्ट का मजा उठाया जा सकता है।

दिल्ली की सर्दी में गरम-गरम मीठा खाने का मजा ही कुछ और है। आप भी विंटर सीजन का मजा उठाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है। वैसे तो राजधानी के खाने की अलग बात है। कोरमा कबाब से लेकर छोले भटूरे अलग स्वाद रखते हैं लेकिन आप मीठे के शौकीन हैं तो आज हम आपको उन 10 जगहों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।

मिठाई से लेकर डेजर्ट के लिए दिल्ली फेमस

पीतमपुरा, रोहिणी, मॉडल टाउन, अशोक विहार से लेकर GTB नगर, मिठाइयों और डेजर्ट के लिए फेमस है। यहां पर स्वाद के साथ कई तरह की वैरायटी मिलेंगी। कहीं पर देसी घी की सुगंध, तो कई मॉडर्न केक पेस्ट्री दिल जीत लेंगी। जबकि ठंड में कुल्फी खाने का मजा ही कुछ और है।

ये भी पढ़ें- आलू के साथ जम जाएगा मेथी का स्वाद, बस बनाते समय अपनाएं 4 सिंपल टिप्स

दिल्ली की फेमस मिठाई की दुकान

  • पीतमपुरा इलाके में स्थित गुलाब स्वीट्स, कोहाट मेट्रो स्टेशन के पास स्थित है। यहां पर साल के 365 दिन लोगों की भीड़ रहती है। आप जलेबी, रबड़ी से लेकर गर्म गुलाब जामुन का मजा उठा सकते हैं।
  • बुद्ध विहार स्थित हरी राम स्वीट्स घी के मिठाइयों को लेकर दूर-दूर तक फेमस है।
  • सर्दियों में मौसमी हलवे की चाहत रखने वाले पंजाब स्वीट्स विजिट कर सकते हैं।
  • अगर आप स्वाद के साथ कुछ अलग टेस्ट करना चाहते हैं तो अशोक विहार स्थित मनोहर बीकानेर जगह आ सकते हैं। ये प्लेस राजस्थानी स्टाइल मिठाई का लुत्फ उठाएं।

ये भी पढ़ें- Egg Roll Recipe: दिल्ली स्ट्रीट वाला 100Rs का अंडा रोल, घर पर बस 10Rs में तैयार करें

दिल्ली की फेमस कुल्फी कहां मिलती हैं ?

पुरानी दिल्ली स्वाद के मामले में अव्वल है। अगर आप ठंड में कुल्फी या आइसक्रीम खाने की चाहत रखते हैं तो प्रसिद्ध कुरेमल महावीर प्रसाद कुल्फी वाले विजिट करें। ये दुकान पीतमपुरा में स्थित है। खासियत है कि यहां आम, सेब जैसे फलों की जमी हुई कुल्फी मिलती हैं। आप इसे फूलदा या फिर मौसमी फ्लेवर में भी ले सकते हैं।

दिल्ली के फेमस बेकरी लिस्ट

अगर आप मिठाई से हटकर, डेजर्ट और केक का मजा लेना चाहते हैं तो मॉडल टाउन स्थित थियोब्रोमा विजिट कर सकते हैं। ये जगह सोशल मीडिया पर भी पॉपुलर है। यहां पर आप ब्राउनी, पेस्ट्री, टी-केक जैसी चीजों का मजा लें। इसके अलावा, विजय नगर, रोहिणी, GTB नगर में भी आपको कई शॉप्स और बेकरी मिल जाएंगी।

क्यों जाएं? 

यहां पर बताई गए जगह सोशल मीडिया से लेकर इंटरनेट में अलग पहचान रखती है। त्योहारों से लेकर दिल्ली वासियों के डेली रूटीन में ये दुकानें शामिल हैं, जो परंपरा और आधुनिकता का अलग मेल पेश करते हैं। अगर आप भी राष्ट्रीय राजधानी में हैं तो इन जगहों को जरूर एक्सप्लोर करें। 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Leftover Rice Breakfast Recipes: बासी चावल से बनाएं 5 टेस्टी ब्रेकफास्ट, रात के बचे राइज होंगे यूज और 5 मिनट में नाश्ता तैयार
Crispy Besan Chilla: 2 हिस्सों में टूट जाता है बेसन का चीला? बस अपनाएं 5 छोटी-सी ट्रिक