उपला नहीं है तो ऐसे बनाएं स्मोकि लिट्टी-चोखा,सर्दियों में ले बिहारी स्वाद का मजा

Published : Jan 20, 2024, 07:12 AM IST
litti chokha

सार

सर्दी के मौसम में बिहार की लिट्टी-चोखा खाने का अलग ही मजा है। उपले पर बना लिट्टी चोखा काफी स्मोकी फ्लेवर का होता है। लेकिन अगर उपला ना हो तो हम किचन में भी टेस्टी लिट्टी चोखा बना सकते हैं। 

फूड डेस्क.लिट्टी-चोखा (litti chokha recipe) बिहार की एक ट्रेडिशनल डिश है। गेंहू के आटे में मसालेदार सत्तू भरकर इसे बनाया जाता है। इसके साथ चोखा जो आलू और बैगन का होता है वो सर्व किया जाता है। घी और हरी चटनी की उपस्थिति इसके स्वाद में और भी इजाफा करती हैं। सर्दी के मौसम में लिट्टी चोखा खाने का एक अलग ही मजा होता है। तो चलिए बताते हैं बिना उपले के घर में कैसे स्मोकी फ्लेवर का लिट्टी चोखा बना सकते हैं।

लिट्टी बनाने के लिए सामग्री

2 कप साबुत गेहूं का आटा

1/4 कप घी (

नमक स्वाद अनुसार

पानी

लिट्टी में भरने के लिए सामग्री

1 कप सत्तू

1 प्याज, बारीक कटा हुआ

1 चम्मच अदरक-लहसुन बारिक कटा हुआ

1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई

हरा धनिया कटा हुआ

1/2 चम्मच अजवायन

1/2 चम्मच कलौंजी

1/2 काली मिर्च दरदरा

1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल

1/2 चम्मच नींबू का रस

नमक स्वाद अनुसार

चोखा बनाने के लिए सामग्री

2 बड़े टमाटर

1 बड़ा बैंगन

2 मध्यम आकार के प्याज, बारीक कटे हुए

2-3 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई

1 चम्मच सरसों का तेल

नमक स्वाद अनुसार

सजावट के लिए ताज़ा हरा धनिया

लिट्टी बनाने की विधि

-सबसे पहले बड़े से परात में आटा डाले। फिर इसमें नमक और घी मिलाएं। इसके बाद धीरे-धीरे पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें।आटे को ढककर कम से कम 30 मिनट के लिये रख दीजिये।

- सत्तू बनाने के लिए एक बड़े से कटोरे में सत्तू लें। इसमें कटा हुआ प्याज, अदरक-लहसुन, हरी मिर्च, अजवाइन, कलौंजी, धनिया पत्ता,सरसों का तेल , नींबू का रस और नमक मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिलाकर एक भुरभुरा सा मिश्रण बना लें।

-आटे की गोल-गोल लोई बनाकर इसमें सत्तू को भर लें। अगर आप अवन में बनाना चाहते हैं तो इसे 180°C (350°F) पर पहले से गरम कर लें।

-गर्म अवन में लिट्टी को बेकिंग ट्रे पर रखें और 20-25 मिनट तक या सुनहरा भूरा होने तक बेक करें।

-आप लिट्टी को गैस पर भी बना सकती हैं। सबसे पहले लिट्टी को तवे पर अच्छी तरह रोस्ट कर लें। इसके बाद गैस पर जाली रखकर लिट्टी को उसपर सेंक लें। इससे इसमें स्मोकी फ्लेवर आ जाएगा।

चोखा बनाने की विधि

बैंगन को सीधे खुली आंच पर या ओवन में तब तक भूनें जब तक कि उसका छिलका जल न जाए। टमाटर को भी इसी तरह आंच पर पका लें। इसके बाद बैंगन और टमाटर का छिलाक हटा दें। फिर एक कटोरे में बैंगन और टमाटर को मैश कर लीजिए। आप चाहें तो इसमें उबले हुए आलू भी मैश कर सकते हैं। फिर इसमें कटा हुआ प्यार, हरी मिर्च, कटा हुआ हरा धनिया, सरसों का तेल और नमक डालें। अच्छी तरह से मिलाएं।

सर्व करें

गरमा गरम लिट्टी को घी और चोखे के साथ सर्व करें। आप चाहें तो इसके साथ हरी चटनी सर्व कर सकती हैं। खाने में काफी टेस्टी होता है।

और पढ़ें:

जी ललचाए रहा न जाए... तो घर पर ही बना लें अयोध्या की फेमस जलेबी

इडली सांभर तो खूब खाया होगा, इस बार चख लीजिए इसकी आइसक्रीम... यूजर्स बोले इडली को न्याय दो

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कच्चे आम का अचार चलेगा सालों तक, बस बनाते समय मिलाएं 5 चीजें
आद्रा में क्यों बनती है दाल भरी पूरी-खीर? परंपरा के साथ जानिए बनाने का आसान तरीका