बिना फटे या बेसन आटा मिलाए बन जाएगी मक्के की रोटी, अपनाएं बेहद सिंपल टिप्स

Published : Dec 01, 2025, 02:22 PM IST
 मक्के की रोटी

सार

Tips to Make Makke ki Roti: सर्दियों में मक्के की रोटी बिना फटे बनाने के आसान और असरदार टिप्स जानें। मास्टरशेफ पंकज भदौरिया बताती हैं कैसे गर्म पानी से आटा गूंथकर, बिना बेलन के बटर पेपर पर रोटी फैलाकर स्वादिष्ट मक्के की रोटी तैयार कर सकती हैं।

सर्दियों में जब तक सरसों का साग और मक्के की रोटी ना बने, तब तक सर्दियों का मौसम अधूरा रहता है। सरसों का साग तो भले ही आसानी से बन भी जाए लेकिन मक्के की रोटी बनाना बेहद कठिन होता है। इसका सबसे बड़ा कारण होता है कि मक्के की रोटी बनाते वक्त यह फट जाती है। लोग मक्के की रोटी को बिना फटे बनाने के लिए अक्सर मक्के के आटे में बेसन या गेहूं का आटा मिलते हैं और फिर मक्के की रोटी बनाते हैं। ऐसा करने से मक्के की रोटी के स्वाद के साथ समझौता करना पड़ता है। तो क्या कोई ऐसा ट्रिक है, जिससे मक्के के आटे में बिना कुछ मिलाए बिना फटे ही मक्के की रोटी बनाई जा सके। मास्टरशेफ पंकज भदौरिया मक्के की रोटी बनाने के सिंपल टिप्स के बारे में बताती हैं। आइए जानते हैं आखिर सिंपल टिप्स क्या है।

गरम पानी से गूंथे मक्के का आटा

मक्के के आटे में कभी भी ठंडा पानी डालकर उसे गूंथने की गलती ना करें। आपको मक्के का आटा हमेशा गर्म पानी के साथ गूंथना चाहिए। पानी को एक साथ ना डालकर थोड़ा-थोड़ा करके डाले जिससे कि आटा आसानी से इकट्ठा हो जाए। 

और पढ़ें: हरी मटर से बनने वाले ये स्नैक्स, सर्दियों में चाय का मजा कर देंगे दोगुना

बिना बेलन के बनाएं मक्के की रोटी

आपको मक्के के आटे की रोटी को कभी भी बेलन से नहीं बेलना चाहिए। इसके लिए आप बटर पेपर का इस्तेमाल कर सकती हैं। एक लोई काटे और लोई को गोल करके बटर पेपर के ऊपर रखें। आप अपनी सुविधा के अनुसार उसमें थोड़ा सा तेल लगा सकती हैं। हाथ की मदद से लोई को गोल-गोल बड़ा करें। ये आसानी से बढ़ जाएगी। जब रोटी गोल बढ़ जाए तब इसे आप बटर पेपर की मदद से ही तवे में डालें और उलट पलट कर सेंक लें। इसे डायरेक्ट आंच में धीमी धीमा करके सेंके। इससे स्वादिष्ट मक्के की रोटी बिना फटे तैयार हो जाएगी।

घी लगाकर बढ़ाएं सॉफ्टनेस

मक्के की रोटी को अगर यूं ही आप रख देंगे तो ये कड़क हो जाएंगी। आपको मक्के की रोटी बन जाने के बाद उसमे घी लगाकर रखें। ऐसा करने से मक्के की रोटी सॉफ्ट हो जाती है। कोशिश करें कि इन्हें बनने के बाद ही खाएं ताकि मजा दोगुना हो जाए। 

और पढ़ें: मीठे आलू खरीद लाईं गलती से? बैलेंस करने के लिए अपनाएं 4 किचन हैक्स

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बाजार जैसा टेस्टी ऐग रोल अब घर पर बनाएं, बस 15 मिनट में तैयार होगी ये आसान रेसिपी
आलू-साबूदाना नहीं, बनाएं क्रिस्पी भिंडी चिप्स: स्वाद लाजवाब+सेहत के लिए भी बेहतर