
फूड डेस्क: 25 दिसंबर को भगवान यीशु के जन्म दिवस के मौके पर क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। ईसाई धर्म के लोगों में इस दिन का विशेष महत्व होता है। इस दिन तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं, खासकर रम केक घरों में जरूर बनाया जाता है। लेकिन यह रम केक कैसे बनाया जाता है और उसे बनाने का तरीका क्या है आइए आपको बताते हैं, क्रिसमस स्पेशल रम केक बनाने की रेसिपी और उसे बनाने की शुरुआत कब हुई थी।
रम केक एक क्रिसमस डेजर्ट है, जो एक कैरेबियन डिश है। लेकिन यह सबसे पहले ब्रिटेन में सर्दियों के दौरान बनाया गया था, जो लंबे समय तक चलता था और इसे खाने से लोगों के शरीर को गर्मी मिलती थी। फिर धीरे-धीरे कई अन्य देशों के लोगों ने रम केक को पाइनएप्पल, नारियल और ड्राई फ्रूट्स के साथ बनाना शुरू किया। रम केक में रम का स्ट्रांग फ्लेवर आता है और इसका रंग भी डार्क होता है। केक में रम डालने से यह महीनों तक खराब नहीं होता है और केक प्रिजर्वेटिव के रूप में काम करता है।
सामग्री
मैदा: 2 कप
चीनी: 1 कप
अंडे: 3 (अगर आप बिना अंडे का बनाना चाहें तो 1/2 कप दही का उपयोग करें)
बेकिंग पाउडर: 1 1/2 टीस्पून
बेकिंग सोडा: 1/2 टीस्पून
मक्खन: 1/2 कप
दूध: 1/2 कप
वनीला एसेंस: 1 टीस्पून
सूखे मेवे (काजू, बादाम, किशमिश): 1 कप
डार्क रम: 1/2 कप
ब्राउन शुगर: 1/4 कप
सूखे मेवे भिगोने के लिए
रम केक बनाने की विधि
रम केक बनाने के लिए सबसे पहले कटे हुए सूखे मेवे को रम में 6-8 घंटे या रातभर भिगो दें।
एक बड़े कटोरे में मैदा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा छान लें।
दूसरे कटोरे में मक्खन और चीनी को मिक्स करके क्रीमी पेस्ट बना लें।
इसमें एक-एक करके अंडे डालें और अच्छे से फेंटें। (अगर अंडे का यूज नहीं कर रहे तो इसमें दही डालकर फेंटें)। फिर इसमें दूध और वनीला एसेंस डालें।
धीरे-धीरे सूखे मेवे और रम मिलाएं। अब सूखी सामग्री को गीली सामग्री में मिक्स करें और बैटर तैयार करें।
ओवन को 180°C पर प्रीहीट करें। केक टिन को मक्खन से ग्रीस करें और उसमें मैदा छिड़कें। तैयार बैटर को केक टिन में डालें। 35-40 मिनट तक बेक करें।
केक ग्लेज बनाने के लिए एक छोटे पैन में मक्खन, चीनी और पानी गरम करें। जब चीनी पिघल जाए, तो इसमें रम डालें और गैस बंद कर दें। इस ग्लेज को तैयार केक पर ब्रश की मदद से लगाएं।
तैयार रम केक को ठंडा होने दें, फिर स्लाइस करें और परोसें।
नोट- अगर आप बिना रम का केक बनाना चाहते हैं, तो रम की जगह संतरे का जूस इस्तेमाल कर सकते हैं। यह रम केक चाय या कॉफी के साथ परफेक्ट डेजर्ट है।
और पढ़ें- Christmas special recipe: बिना ओवन के जिंजरब्रेड बनाने का आसान तरीका
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.