
फूड डेस्क: भारतीय रेलवे में ट्रेन सफर करने के दौरान अक्सर यात्रियों की यही समस्या होती है कि स्टेशन पर अच्छा खाना नहीं मिलता है। यह स्वाद में भी खराब होता है और अनहाइजीनिक भी होता है। ऐसे में अब आईआरसीटीसी ने भारत के फेमस जंक्शंस की लिस्ट जारी की है, जहां पर आपको कौन सी चीज स्पेशल मिलेगी और किस रेसिपी को आपको जरूर ट्राई करना चाहिए उसकी लिस्ट जारी की गई है। इसमें अमृतसर की लस्सी से लेकर चेन्नई सेंट्रल का रवा डोसा तक शामिल है। तो चलिए आपको बताते हैं नॉर्थ से साउथ इंडिया तक रेलवे यात्रा के दौरान आपको कौन से जंक्शन की कौन सी चीज ट्राई करनी चाहिए।
इंडियन रेलवे ने हाल ही में एक लिस्ट जारी की है, यह लिस्ट उन फूड लवर्स के लिए है, जो रेलवे यात्रा के दौरान अच्छा खाना नहीं खा पाते। इस लिस्ट में बताया गया है कि कौन से जंक्शन की कौन सी डिश सबसे फेमस होती है।
1. अमृतसर जंक्शन, पंजाब- लस्सी
2. जालंधर सिटी जंक्शन, पंजाब- छोले भटूरे
3. न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन, आलू चाट
4. टुंडा जंक्शन, उत्तर प्रदेश- आलू टिक्की
5. अजमेर जंक्शन, राजस्थान- कढ़ी कचौड़ी
6. बरेली जंक्शन, उत्तर प्रदेश मूंग दाल पकोड़ा
7. पटना जंक्शन, बिहार- लिट्टी चोखा
8. गुवाहाटी, असम- लाल चाय
9. सुरेंद्रनगर जंक्शन, गुजरात- ऊंट के दूध की चाय
10. रतलाम जंक्शन, मध्य प्रदेश- कांदा पोहा
11. टाटानगर जंक्शन, झारखंड- फिश करी
12. खड़कपुर जंक्शन, वेस्ट बंगाल- आलू दम
13. हावड़ा जंक्शन, वेस्ट बंगाल- सोंदेश मिठाई
14. मुंबई सेंट्रल, महाराष्ट्र- बटाटा बड़ा और पाव भाजी
15. विजयवाड़ा जंक्शन, आंध्र प्रदेश- दाल वडा इडली
16. कोझीकोड रेलवे स्टेशन, केरला- कोझिकोड हलवा
17. गुंतकल जंक्शन, आंध्र प्रदेश- वेन पोंगल उत्तपम
18. तिरुवनंतपुरम सेंट्रल, केरल- अप्पम स्टू
19. एर्नाकुलम जंक्शन, केरला- पंचम पुरी
20. चेन्नई सेंट्रल, तमिलनाडु- रवा डोसा
तो अगर आप भी इंडियन रेलवे से ट्रैवल करते हैं, तो आप इन स्टेशन पर रुक कर यहां की स्पेशल डिश का आनंद जरूर लें।
और पढ़ें- पेट में जमा गंदगी हो जाएगी साफ आटा गूंथते समय मिला लें 7 चीज
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.