
फूड डेस्क: दिसंबर का महीना शुरू होते से ही क्रिसमस की तैयारी भी जोरों शोरों से होने लगती है। सिर्फ ईसाई समाज ही नहीं बल्कि कई धर्म के लोग इस त्योहार को मनाते हैं। इस दौरान तरह-तरह की स्वीट डिश, ब्रेड और केक भी बनाए जाते हैं। क्रिसमस पर रम केक से लेकर जिंजरब्रेड जरूर बनाई जाती है। ऐसे में अगर आप घर पर जिंजरब्रेड बनाना चाहते हैं, लेकिन आपके पास ओवन नहीं है? तो हम आपको बताते हैं घर पर जिंजरब्रेड बनाने का आसान तरीका जिससे आप एकदम बाजार की तरह सॉफ्ट और स्पंजी जिंजरब्रेड बना सकते हैं...
2 ½ कप मैदा
1 चम्मच बेकिंग सोडा
½ छोटी चम्मच नमक
1 चम्मच पिसी हुई अदरक
1 चम्मच पिसी हुई दालचीनी
¼ छोटी चम्मच पिसा हुआ जायफल
¼ छोटी चम्मच पिसी हुई लौंग
½ कप अनसाल्टेड बटर
¾ कप ब्राउन शुगर
½ कप गुड़ या शहद
1 बड़ा अंडा
1 चम्मच वनीला एसेंस
- जिंजरब्रेड बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े कटोरे में आटा, बेकिंग सोडा, नमक, अदरक, दालचीनी, जायफल और लौंग को एक साथ छान लें।
- अब एक दूसरे कटोरे में मक्खन और ब्राउन शुगर को मलाईदार होने तक फेंटें। इसमें गुड़ (या शहद), अंडा और वनीला एसेंस मिलाएं।
- धीरे-धीरे सूखी सामग्री को गीली सामग्री में मिलाएं और एकसार होने तक मिलाएं।
- आटे को ढककर कम से कम 1 घंटे के लिए ठंडा कर लीजिए।
- ढक्कन वाला एक बड़ा, गहरा पैन लें। इसमें एक लेयर नमक की बिछाएं और इसके अंदर एक स्टैंड या रिंग रखें।
- पैन को मीडियम आंच पर 10 मिनट के लिए पहले से गरम कर लीजिए।
- आटे को लगभग ¼-इंच मोटाई में बेल लें। जिंजरब्रेड के आकार को काटने के लिए कुकी कटर का उपयोग करें।
- पैन में फिट होने वाली प्लेट या फ्लैट ट्रे पर बटर पेपर बिछा दें। उस पर कुकीज को रखें, उनके बीच कुछ जगह छोड़ें।
- प्लेट को पहले से गरम पैन के अंदर स्टैंड पर रखें। पैन को ढक्कन से ढक दें, भाप निकलने के लिए एक छोटा सा गैप छोड़ दें।
- धीमी आंच पर 10-12 मिनट तक या कुकीज के अच्छी तरह से बेक होने तक पकाएं।
- तैयार कुकीज को वायर रैक पर पूरी तरह से ठंडा होने दें। आइसिंग या पिसी चीनी से सजाएं और क्रिसमस पर सर्व करें।
और पढ़ें- Year Ender 2024: 8 किचन हैक्स जो साल 2024 में बने किचन किंग
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.