महाराष्ट्र में मिला कंडोम वाला समोसा, आलू की जगह ठूस-ठूस कर भरे थे पत्थर, तंबाकू और गुटखा

Published : Apr 09, 2024, 11:43 AM IST
Condom-stone-and-tobacco-found-in-samosa

सार

पुणे की एक कंपनी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कैंटीन के समोसे में कंडोम, पत्थर और तंबाकू जैसी आपत्तिजनक चीजें मिली है, जिसके बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

फूड डेस्क: वैसे तो आमतौर पर समोसे आलू और मसाले के साथ बनाए जाते हैं, लेकिन महाराष्ट्र के पुणे से एक ऐसी घटना सामने आई है जहां पर एक ऑटोमोबाइल कंपनी की कैंटीन में आपत्तिजनक समोसे बनाए गए। दरअसल, इन समोसों में आलू की जगह कंडोम, पत्थर, तंबाकू, गुटखा जैसी चीजें मिलाई गई। इसके बाद पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और एक को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इसके पीछे की वजह क्या है। तो चलिए आपको बताते हैं कि क्यों यह कंडोम वाला समोसा लोगों को परोसा गया...

क्या है पूरा मामला

दरअसल, यह घटना पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में स्थित कैटालिस्ट सर्विस सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड ऑटोमोबाइल कंपनी का है। जहां पर पहले SRS एंटरप्राइजेज नाम की कंपनी को समोसे बनाने का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था, लेकिन कुछ समय पहले एक समोसे से बैंडेज निकली थी। जिसके बाद इस कंपनी के कॉन्ट्रैक्ट को रद्द करके मनोहर इंटरप्राइजेज नाम की कंपनी को यह ठेका दिया गया था। लेकिन SRS कंपनी का मालिक रहीम शेख इससे इतनी बुरी तरह से भड़क गया कि उसने एक साजिश रची और अपने दो कर्मचारियों को कैंटीन में भर्ती कराया। इन दोनों कर्मचारी फिरोज शेख और विकी शेख ने समोसे में कंडोम, तंबाकू और पत्थर मिलाकर कर्मचारियों को सर्वे किया। जब कर्मचारियों ने समोसे खोल कर देखें, तो इसमें कई आपत्तिजनक चीजें मिली।

पुलिस ने किया पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

चिखली पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 328 यानी कि जहर के जरिए चोट पहुंचाने के उद्देश्य से और 120बी आपराधिक साजिश के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही रहीम शेख, अजहर शेख और मजहर शेख की पहचान कंपनी ओनर के रूप में हुई है और पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है। लेकिन जिस तरह से समोसे में इतनी आपत्तिजनक चीजें पाई गई इसे देखकर कर्मचारी सदमे में है।

और पढ़ें-  वीकेंड पर बनाएं यह मटन रोगन जोश, कश्मीरी स्वाद आ जाएगा याद

PREV

Recommended Stories

How to Stop Onion Tears: अब प्याज काटते समय नहीं आएंगे आंसू, ये आसान ट्रिक्स बदल देंगी आपकी किचन लाइफ
Gunpowder Masala Recipe: चावल का बढ़ाना है स्वाद? ट्राई करें Raghav Chadha का पसंदीदा गन पाउडर रेसिपी