
Custard Apple recipe: कस्टर्ड एप्पल यानी कि सीताफल पोषक तत्वों से भरपूर फल होता है। कस्टर्ड एप्पल में एंटीऑक्सीडेंट के साथ ही पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है जो डाइजेस्टिव हेल्थ को बेहतर बनाता है। विटामिन सी के कारण बच्चों की इम्युनिटी कस्टर्ड एप्पल खाने से बढ़ती है।
बहुत सारे बीज होने के कारण अक्सर बच्चे इसे खाने से बचते हैं। आप कस्टर्ड एप्पल की स्वादिष्ट आइसक्रीम बना सकती हैं, जिसे बच्चे स्वाद लेकर खाएंगे और गर्मियों में ठंडक का एहसास भी मिलेगा। जानिए कैसे घर में कस्टर्ड एप्पल की आइसक्रीम (Custard Apple Ice Cream) बना सकते हैं।
नोट: कस्टर्ड एप्पल की आइसक्रीम बनाने के लिए हमेशा पका कस्टर्ड एप्पल ही खरीदें वरना आइसक्रीम का स्वाद क्रीमी और मीठा नहीं रहेगा। अगर कस्टर्ड एप्पल मीठा नहीं है तो आप एक्स्ट्रा चीनी भी मिला सकते हैं। पल्ल को निकालते समय ध्यान रखें कि कहीं सीताफल में कीड़े न हो। सफेद रंग के कीड़े ध्यान से देखने में ही नजर आते हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.