
खाना बनाना एक तरह की कला है। कहते हैं कि अगर पूरे मन से खाना बनाया जाए तो खाने वाले का पेट भी भरता है और सेहत भी बनती है। और जब हम किसी भी काम को खुशी से करते हैं, तो वो हमें मुश्किल नहीं लगता। जैसे खाना बनाना। अगर आपको खाना बनाना पसंद है, तो इस पोस्ट में हम कुछ ऐसे किचन टिप्स देखेंगे जिनसे आपका समय बचेगा।
1. आप अगले दिन क्या बनाने वाले हैं, ये पहले ही सोच लें और उसकी सब्जियां वगैरह पहले से ही काट के रख लें। खासतौर पर अदरक-लहसुन का पेस्ट, नारियल कसा हुआ, पहले से तैयार कर फ्रिज में रख लें।
2. खाना बनाने के बर्तन भी पहले से निकाल कर रख लें, इससे समय बचेगा।
3. अगर आपके पास इलेक्ट्रिक कुकर या इलेक्ट्रिक चूल्हा है तो उनका इस्तेमाल करके खाना जल्दी बना सकते हैं।
4. सब्जियां काटने वाले चाकूओं को उनके स्टैंड में रखने की आदत डालें। और एक ही चाकू से सब्ज़ी और मीट दोनों न काटें। अलग-अलग चाकू इस्तेमाल करेंगे तो चाकू ज्यादा दिन चलेंगे।
5. खाना बनाने का समय बचाने के लिए वन-पॉट मील ट्राई करें, जैसे खिचड़ी, सूप या रसम। ये समय बचाने का सबसे आसान तरीका है।
6. आखिरी मिनट में खाना बनाने से बचें। नए-नए एक्सपेरिमेंट करने से कई बार खाना खराब हो जाता है। छुट्टी वाले दिन अगले हफ्ते के खाने का मेन्यू प्लान कर लें।
ये भी पढ़ें- cooking tips: इस तरह से ग्रेवी में डालेंगे दही, तो ना ही फटेगा और स्वाद भी होगा डबल
7. खाना बनाने की सारी चीजें हैं या नहीं, ये पहले ही चेक कर लें। अगर कुछ नहीं है तो पहले ही खरीद लें। इससे आप बिना टेंशन के आराम से खाना बना पाएंगे।
8. खाना बनाते समय टेंशन से बचने और समय बचाने के लिए, मसाले और बर्तन वहां रखें जहां से आसानी से मिल जाएं।
9. खाना टेस्टी और जल्दी बनाने के लिए, कुकिंग एक्सपर्ट्स के टिप्स सीखें और खाना बनाने में माहिर बनें।
10. अगर आप खाना बनाने की तैयारी पहले से कर लेंगे, तो बिना टेंशन के मजे से खाना बना पाएंगे।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.