Edamame Beans: आलिया से अनन्या की फिटनेस का राज, इस छोटी सी फली को डाइट में करें शामिल

Published : Mar 10, 2026, 05:30 PM IST
how to eat edamame

सार

What Is Edamame: एडमामे एक हाई प्रोटीन प्लांट बेस्ड सुपरफूड है। इसमें फाइबर, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं। जानिए Edamame के फायदे और इसे डाइट में शामिल करने के आसान तरीके। 

How To Eat Edamame: आजकल लोग प्लांट बेस्ड प्रोटीन खूब खा रहे हैं, क्योंकि इसमें ज्यादा प्रोटीन के साथ फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इन्हीं में एक एडमामे भी है। ये सोयाबीन के हरे कच्चे बींस होते हैं, जिन्हें पकाकर खाया जाता है। खासकर जापान, कोरिया और चीन में ये बहुत ही फेमस है। लेकिन अब भारत में भी इसकी पॉपुलैरिटी बढ़ती जा रही है। आइए जानते हैं ये होता क्या है और इसका इस्तेमाल आप कैसे कर सकते हैं।

क्या होता है एडमामे

एडमामे बींस प्लांट बेस्ड प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है, जिसमें फाइबर, आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। एडमामे को बॉयल, स्टीम या रोस्ट करके खाया जा सकता है। इसमें पनीर और चिकन से कहीं ज्यादा प्रोटीन होता है, जो बॉडी के लिए रिक्वायर्ड होता है।

कैसे करें एडमामे का इस्तेमाल

एडमामे को उबालकर उसमें थोड़ा सा नमक डालें। ऊपर से नींबू और चाट मसाला डालकर आप इसे स्नैक्स की तरह खा सकते हैं।

और पढ़ें- Waffle Maker में सिर्फ वॉफल ही क्यों? आलू टिक्की से लेकर डोसा तक बनाएं ये 5 क्रिस्पी स्नैक्स

सलाद में करें एडमामे का इस्तेमाल

एडमामे सलाद में आपको प्रोटीन और फाइबर दोनों मिल जाएगा। इसे रोस्ट या बॉयल करके अपने नॉर्मल खीरा, गाजर और टमाटर के सलाद में इसे मिलाएं और खाने से पहले ये हेल्दी सलाद खाएं।

एडमामे चाइनीज डिश

एडमामे का इस्तेमाल आप चाइनीज फ्राइड राइस, नूडल्स या स्टर फ्राई वेजिटेबल में भी कर सकते हैं। इसके लिए एडमामे को हल्का सा तेल में भूनकर इसका यूज करें। इसका नटी फ्लेवर खाने के स्वाद को बढ़ा सकता है।

ये भी पढे़ं- Milk Storage Tips in Summer: फ्रिज में रखने के बाद भी फट जाता है दूध? जानिए स्टोर करने का सही तरीका

एडमामे सूप और पास्ता

एडमामे का इस्तेमाल आप अपने हेल्दी सूप और पास्ता में भी कर सकते हैं। इसे बॉयल करके इसका स्मूद पेस्ट बना लें, फिर उसका इस्तेमाल सूप या पास्ता में करें।

एडमामे चाट

एडमामे का इस्तेमाल आप इंडियन चाट में भी कर सकते हैं। उबले हुए एडमामे में नींबू, काला नमक, प्याज, टमाटर, खीरा डालें। ऊपर से क्रिस्पी सेव और दही मिलाकर एक हेल्दी और चटपटी चाट बना सकते हैं।

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

आद्रा में क्यों बनती है दाल भरी पूरी-खीर? परंपरा के साथ जानिए बनाने का आसान तरीका
कच्चे आम और प्याज से बनाएं स्पेशल भरवा करेला, बिना कड़वाहट वाली स्टेप बाय स्टेप आसान रेसिपी