Published : Mar 20, 2026, 01:43 PM ISTUpdated : Mar 20, 2026, 01:45 PM IST
Eid Dishes Ideas: एलपीजी गैस की चिंता छोड़ बेफ्रिक होकर मनाएं ईद 2026, के लिए आसान रेसिपी जो स्वाद के साथ समय का ख्याल रखेंगी। इन्हें आप 15-20 मिनट में आसानी से तैयार कर सकते हैं।
भारत में ईद 21 मार्च को मनाया जाएगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं, हालांकि इस बार गैस सिलेंडर की बीच त्योहार मनाना थोड़ा टफ है। आप भी इसी बात के लिए परेशान हैं तो ये फोटो गैलरी खास है। जहां हम लेकर आए हैं बिना फ्राई और कुकिंग के बनने वाली ऐसे EID Special Dishes Recipes, जो मेहमाननवाजी में कमी नहीं रखेंगी।
25
पाकिस्तानी स्टाइल क्रीमी फ्रूट चाट
क्रीमी फ्रूट चाट जल्द बनकर तैयार हो जाती है और काफी टेस्ट लगती है। eid special dish चाहिए तो घर पर चाट कैसे बनाएं ये जानते हैं-
सेब, केला से लेकर पसंदीदा फल को छोटे टुकड़ों में काट लें
एक बाउल में मलाई या दही फेंट लें
इसमें 2-4 चम्मच चीनी मिलाकर इलायची पाउडर डालें
स्वाद बढ़ाने के लिए कंडेस्ड मिल्क का इस्तेमाल कर सकते हैं
चुटकी भर स्वाद बढ़ाने के लिए काला नमक और चाट मसाला डालें
फलों को डालकर अच्छे से मिक्स करें और थोडे़ से ड्राय फ्रूट मिलाएं
आखिर में 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें और ठंडा होने पर सर्व करें
मूंगफली अनारचाट
ईद के कामों के चक्कर में खाना बनाने का वक्त नहीं है तो गेस्ट को आप मूंगफली अनारचाट सर्व कर सकते हैं, ये टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होती है। पाकिस्तान और मुस्लिम देशों में यह Eid Special Dish बनाई जाती है।
एक बाउल में भुनी हुई मूंगफली और अनार के दाने लें
अब इसमें बारीक कटा, प्याज और टमाटर-मिर्च मिलाएं
चाट मसाला, भुना हुआ जीरा और काला नमक डालें
सभी को मिक्स करते हुए नींबू का रस निचोड़ दें
सर्व करते समय ऊपर से नमकीन डालकर मेहमानों को दें
35
गुलकंद रोज लस्सी
ईद के लिए गुलकंद रोज लस्सी भी बनाई जा सकती हैं, जो कम समय में बेहतरीन स्वाद देती है।
मिक्सर जार में 2 कप दही डालें
इसमें 2 चम्मच गुलकंद के साथ, रोज सिरप मिलाएं
मिठास के लिए चीनी या शहद का इस्तेमाल करें
ठंडे स्वाद के लिए 3-4 बर्फ के टुकड़े का यूज करें
महक के लिए इलायची पाउडर-गुलाब का यूज करें
अब मिक्सर चला दें और ग्लास में सर्व करें
आप चाहें तो पिस्ता, काजू की सर्विंगसे और लजीज बना सकते हैं
45
ब्रेड मलाई रोल
मेहमानों के स्वागत के लिए आप Eid Special Food के तौर पर इंस्टेट मावा वाली ब्रेड मलाई रोल चुन सकते हैं। इसे बनाना बहुत आसान है-
ब्रेड लेकर किनारे हटाएं और बेलकर पतला करें
एक बाउल में मिल्क पाउडर, चीनी और मलाई मिलाकर पेस्ट बनाएं
अब ठंडे दूध में चीनी, इलायची पाउडर विद केसर डालकर रबरी बनाएं
ब्रेड के किनारों पर मिल्क पाउडर मलाई से बनाया पेस्ट रखें और रोल करें
इनके ऊपर तैयार किया हुआ ठंडा मीठा दूध डालकर ड्राय फ्रूट से सजाएं
10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें, ताकि ब्रेड दूध सोख लें
हैदराबादी शाही टुकड़ा ब्रेड से बनता है, लेकिन आप इसे रस्क से बना सकते हैं। इसके लिए इलायची रस्क का यूज करें। साथ में दूध, कंडेस्ड मिल्क और केसर मिलाकर 2 घंटे तक फ्रिज में रख दें, ये परफेक्ट टेक्सचर देने के साथ स्वाद में भी कमाल होता है। ईद पर ये डिश बिना गैस के भी जुबां पर मिठास घोल देगी।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.