फिर कभी नहीं फेंकेंगे आम के छिलके, 99% लोगों को नहीं पता ये Hack, आप भी जानें

Published : May 28, 2025, 12:14 PM IST
health benefits of mango peel

सार

Mango Peel uses: गर्मियों में बचे हुए आम के छिलकों से बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी शरबत। इसमें मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट सेहत के लिए फायदेमंद हैं। जानें आम के छिलके से Frooti जैसे शरबत की आसान रेसिपी।

Mango Benefits: गर्मियों में शायद ऐसा कोई घर हो जहां आम न खाया जाता हो। बच्चों से लेकर बड़ों तक आम खाना सभी को पसंद होता है। आप भी उन्हीं में से हैं तो आज हम आपके लिए एक कमाल की हैक लेकर आये हैं। अक्सर लोग आम छील कर खाते हैं और छिलकों को फेंक देते हैं तो अब इसे बंद कर दीजिए। दरअसल, आम के छिलकों में विटामिन सी होता है। इन्हें फेंकना कही से भी सही नहीं है। ऐसे में जानते हैं कैसे आम के छिलकों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

आम के छिलकों से बनाएं शरबत 

सुनने में अजीब है लेकिन सच है आप आम के गूदों के साथ छिलकों से भी शरबत बना सकते हैं। ये बिल्कुल बाजार में मिलने वाली Frooti सा लगता है। साथ ही बिना किसी केमिकल के मिठास देता हैं। ऐसे में जानते हैं आम के छिलके से शरबत बनाने का आसान तरीका।

आम के छिलकों से शरबत कैसे बनाएं?

सबसे पहले आम के छिलकों को एक पैन में पानी के साथ गरम करने के लिए रख दें। ध्यान रहे, इसे ढकने या फिर कुकर में पकाने की जरूरत नहीं है। वरना इसका रंग और स्वाद चला जाएगा। गरम भी केवल 1-2 मिनट तक ही करना है। देखेंगे इसका पानी खुद ही पीला हो जाएगा। यानी, जब भी हम आम के छिलके निकालते हैं। उसमें पल्प रह जाता है। अब पानी के साथ इसे मिक्सी में रुक-रुक कर पींसे। ऐसा करने से छिलकों में लगा सारा आम धीरे-धीरे पिस जाएगा।

जब ये पिस जाए तो छन्नी की मदद से छिलकों और जूस के बिल्कुल अलग कर लें। आपका गाढ़ा से लिक्विड तैयार हो जाएगा। वैसे तो आम में खुद मिठास होती है लेकिन आप चाहे तो पसंद के अनुसार चीनी डाल सकते हैं। अब इसे उबाल लीजिए और एक बोतल में भरकर रख लीजिए। पसंद के मुताबिक इसमें नींबू भी डाल सकते हैं। अगर कुछ डिफरेंट रंग चाहिए तो खाने वाला कलर भी एड कर सकते हैं। गर्मियों में बच्चों को पीने के लिए आप ये दे सकते हैं। इसके अलावा शरबत से Mango Ice Cream भी जमाई जा सकती है।

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

कच्चे आम और प्याज से बनाएं स्पेशल भरवा करेला, बिना कड़वाहट वाली स्टेप बाय स्टेप आसान रेसिपी
शादी में बचा खाना फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत, ये 5 ट्रिक रखेंगी 48 घंटे तक फ्रेश