Pasta को प्लेन वॉटर में उबाल कर ना करें बेकार, ऐसे बनाएं हेल्दी और टेस्टी पास्ता

Published : Sep 28, 2025, 05:03 PM IST
Creamy Pasta Recipe

सार

Creamy Pasta Recipe: शेफ हॉली-एवलिन ने पास्ता बनाने का एक नया, आसान तरीका बताया है। इसमें पास्ता को पानी में उबालने के बजाय सीधे सब्जियों और स्टॉक के साथ पैन में पकाया जाता है। यह 'रेनबो पास्ता' 15 मिनट में तैयार होता है।

Pasta Recipe: बच्चों से लेकर बड़ों तक पास्ता खाना हर किसी को पसंद होता है। आमतौर पर हर घर में पास्ता को पहले पानी में उबालते हैं और फिर सॉस में डालते हैं। लेकिन अब इसे बनाना इससे भी आसान हो गया है। इसमें बिना मेहनत के आप टेस्टी और हेल्दी पास्ता बना सकते हैं। शेफ हॉली-एवलिन ने अपने इंस्टाग्राम पर पास्ता बनाने का एक नया तरीका शेयर किया है। इसके जरिए पास्ता न केवल स्वाद में ज्यादा टेस्टी बनता है बल्कि हेल्दी भी होता है। उनका यह तरीका 15 मिनट में फुल फ्लेवर और न्यूट्रिशन वाला पास्ता तैयार कर देता है, जिसे उन्होंने प्यार से 'रेनबो पास्ता कहा है।

पारंपरिक तरीका बनाम नया तरीका

अक्सर लोग पास्ता पकाने के लिए बस पानी उबालते हैं और उसमें नमक डालकर पास्ता 8-10 मिनट तक पकाते हैं। हॉली का तरीका इससे बिल्कुल अलग है। वह पास्ता को डायरेक्टली पैन में चिकन स्टॉक और ताजी सब्जियों के साथ पकाती हैं। इस तरीके से पास्ता में सब्जियों और स्टॉक का पूरा फ्लेवर और पोषण सोख जाता है।

रेनबो पास्ता बनाने की विधि

हॉली ने अपने इंस्टाग्राम रील में दिखाया कि सूखा पास्ता सीधे पैन में डालें। फिर इसमें डालें-

  • चेरी टमाटर
  • शिमला मिर्च
  • सन-ड्राइड टमाटर
  • लहसुन और प्याज
  • जुकीनी (courgettes)
  • ड्राइड हर्ब्स

इसके ऊपर चिकन या वेजिटेबल स्टॉक डालकर पास्ता को सब्जियों के साथ पकाएं। इससे पास्ता में स्वाद और न्यूट्रिशन का पूरा मिक्सचर आ जाता है और आपका डिश बन जाता है टेस्टी, हेल्दी और कलरफुल।

 

 

और पढ़ें: एक ही तरह की खिचड़ी खाकर हो गए हैं बोर? ट्राई करें भारत की 8 अनोखी खिचड़ियां

रेनबो पास्ता के फायदे

पूरा फ्लेवर और न्यूट्रिशन: पास्ता सब्ज़ियों और स्टॉक का स्वाद सोख लेता है।

टाइम सेविंग: अलग से पानी उबालने और छानने की जरूरत नहीं। सिर्फ 15 मिनट में हेल्दी मील तैयार हो जाता है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी खूब प्रतिक्रिया

हॉली के इस हैक को देखकर लोग बेहद उत्साहित हैं। इंस्टाग्राम पर यूजर्स ने लिखा मैं तो इसकी खुशबू स्क्रीन से ही महसूस कर सकता हूं। एक ने लिखा, बहुत बढ़िया आइडिया। वहीं एक ने लिखा कि इतना आसान और असरदार। थैंक्यू शेयर करने के लिए। एक ने लिखा राइस को भी इस तरह से हम बना सकते हैं।

और पढ़ें: मठे के आलू बनेंगे क्रीमी और परफेक्ट, बस कढ़ी बनाते समय इन गलतियों से बचे

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

रात की बची दाल से तैयार करें 4 टेस्टी रेसिपी, फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत
5 मिनट में हेल्दी ब्रेकफास्ट, पोहा-पराठे छोड़ बनाएं ये साउथ इंडियन रेसिपी