
फूड डेस्क: आजकल मार्केट में आपको चिप्स के एक-दो नहीं बल्कि हजारों वैरायटी मिल जाएंगी। बच्चों को पैक्ड चिप्स खाना बेहद पसंद होता हैं। अगर आप चाहती हैं कि आपके बच्चे हेल्दी चिप्स खाएं, तो मार्केट के बजाय आप घर में ही चिप्स बनाकर खिलाएं। आज हम आपको चुकंदर और बैंगन के टेस्टी चिप्स बनाने की जानकारी देंगे, जिसे खाकर बच्चे खुश हो जाएंगे और आपको भी उनके स्वास्थ्य की चिंता नहीं होगी। जानिए कैसे बैंगन और चुकंदर के चिप्स सिंपल मेथड से बनाए जा सकते हैं।
मार्केट में मिलने वाले पैक्ड चिप्स अनहेल्दी होते हैं क्योंकि उसमें अनहेल्दी फैट के साथ ही सोडियम और कैलोरी की अधिक मात्रा होती है। जिससे ना सिर्फ मोटापा, बल्कि हार्ट संबंधी समस्या भी पैदा हो सकती है। मार्केट में मिलने वाले चिप्स में अधिक मात्रा में नमक का इस्तेमाल किया जाता है, जो कई समस्याओं को जन्म दे सकता है। मार्केट में बनने वाले चिप्स में एक ही तेल को कई बार इस्तेमाल किया जाता है, जिससे कि एक्रिलामाइड रसायन उत्पन्न होता है, जो कैंसर का कारण बन सकता है। अगर आपका बच्चा रोजाना चिप्स का सेवन करता है, तो उसे इसकी आदत लग जाएगी और वह उसे अधिक मात्रा में खाएगा। बेहतर होगा कि बच्चों को घर में ही चिप्स बनाकर खिलाएं।
और पढ़ें: मैदा और आटा गूंथने का तरीका एक जैसा नहीं! शेफ रणवीर बरार से जानें सही टेक्निक
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.